वेस्टर्न ही नहीं देसी लुक में नहीं है कोई सोनम जैसा, यकींन ना हो तो इन PHOTOS में देखिये सबूत

सोनम कपूर कभी भी रेड कारपेट पर कोई बोरिंग लुक में नजर नहीं आती बल्कि हर बार एक नया लुक लेकर ही दिखाई देती हैं| यही नहीं बल्कि अपने फैशन में एक्सपेरिमेंट करने में वो बिलकुल भी नहीं हिचकती |

  |     |     |     |   Updated 
वेस्टर्न ही नहीं देसी लुक में नहीं है कोई सोनम जैसा, यकींन ना हो तो इन PHOTOS में देखिये सबूत
सोनम कपूर का साड़ी स्टाइल ( हिंदी रश क्रिएटिव)

सोनम कपूर को बॉलीवुड की सबसे बड़ी फैशनिस्टा मानी जाती हैं| यही नहीं बल्कि सोनम कपूर ने कई मौकों पर यर बात साबित की है कि वो बॉलीवुड की फैश्निस्टा क्यों हैं| आज सोनम कपूर अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं ऐसे में आइये देखते हैं कि कैसे सोनम कपूर ने साड़ी को भी सबसे ज्यादा फैशनबल बना दिया|

बता दें सोनम कपूर कभी भी रेड कारपेट पर कोई बोरिंग लुक में नजर नहीं आती बल्कि हर बार एक नया लुक लेकर ही दिखाई देती हैं| यही नहीं बल्कि अपने फैशन में एक्सपेरिमेंट करने में वो बिलकुल भी नहीं हिचकती | उनका स्टाइल ऐसा है जो एक परफेक्ट दिवा में होता है|

यही नहीं बल्कि खास बात ये है कि सोनम कपूर का जैसा मूड होता है वो वैसे ही ड्रेसिंग करना पसंद करती हैं| सोनम ने एक बार साक्षात्कार में कहा, “अगर लोग सोचते हैं कि आप रेड कार्पेट में उबाऊ हैं, तो उबाऊ रहें, क्योंकि आप ऐसे ही हैं| आप सेफ रहना चाहते हैं, तो सेफ रहे जबतक कि आप कम्फर्टेबल ना हो, आप खूबसूरत लगेंगे।”

सोनम कपूर को अक्सर उनकी बहन रिया ही स्टाइल करती हैं और इससे हमें भी कई फैशन गोल्स मिले हैं| वैसे तो सोनम कपूर की स्टाइल बुक में उनके कई दुसरे लुक फेवरेट हो सकते हैं लेकिन हमारे लिए उनका साड़ी लुक सबसे ज्यादा फेवरेट है|

फिल्म की बात करें तो अभी हाल में ही सोनम कपूर वीरे दी वेडिंग नाम की फिल्म में नज़र आयीं थी| इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया जैसे कलाकार शामिल थे| ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है यही नहीं बल्कि इस फिल्म में सोनम कपूर का स्टाइल देखने ही लायक है| यही नहीं बल्कि सोनम कपूर जल्द ही रणबीर कपूर की फिल्म संजू में अहम् किरदार निभाती हुई भी दिखेंगी|

यहां देखिए सोनम कपूर से जुड़ा हुआ वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply