सोनम कपूर की शादी के नए डेट का खुलासा, इस दिन बनेंगी दुल्हनियां

सोनम कपूर की शादी की नई डेट आई सामने

सोनम कपूर की शादी की नई डेट आई सामने

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर एक बार फिर अपनी शादी की नई डेट की वजह से खबरों में बनी हुई हैं| आपको बता दें सोनम कपूर की शादी से जुडी कई सारी खबरें मीडिया में आ रही थी| सबसे पहले खबरें थी कि सोनम और आनंद जोधपुर या उदयपुर में सात फेरे लेंगे वहीँ इसके बाद इसके बाद कहा जाने लगा कि सोनम और आनंद स्विट्जरलैंड में शादी कर सकते हैं वहीँ अब रिपोर्ट्स की माने तो सोनम की शादी 6 और 7 मई को मुंबई में ही होने वाली है|

आपको बता दें सोनम अपनी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के रिलीज होने के बाद मई में आनंद के साथ सात फेरे लेंगी।

सोनम की वैडिंग ड्रैस को डिजाइनर अब्बु जानी और संदीप खोसला डिजाइन कर रहे हैं। शादी की ड्रैस के अलावा सोनम की बाकी आउटफिट राल्फ एंड रसो डिजाइन करने वाले हैं।

बता दें, सोनम कपूर ने एक बातचीत के दौरान शादी पर बात करते हुए कहा था, शादी की सबसे खास बात यह होती है कि इससे दो परिवार एक साथ एक छत के नीचे आते हैं। शादी की तैयारियों और घरवालों के अलावा मुझे दुल्हन का श्रंगार भी काफी पसंद है। इसके साथ शादी के वक्त निभाई जाने वाली रस्में भी मुझे काफी पसंद है।

सोनम ने आगे कहा, शादी के लिए मैं मेरे माता-पिता को ही रोल मॉडल मानती हूं। इसके साथ ही मुझे लगता है कि अच्छी शादी से ज्यादा जरूरी है शादी का सफल होना।

हालांकि, अब तक दोनों के परिवार की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वैसे, सोनम ने हमेशा अपने रिलेशनशिप की बात सबसे छुपाये रखी। लेकिन उनके शादी करने के फैसले ने सबको चौंका दिया है। वेल अब अनुष्का शर्मा के बाद सोनम कपूर भी दुल्हनियां बने हुए नज़र आने वाली है|

खैर, इस खुशखबरी पर आप क्या कहेंगे। यह हम जरूर बताइये।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।