The Zoya Factor: देवी के अवतार में सोनम कपूर ने जीता दिल, फिल्म का पहला मोशन पोस्टर हुआ रिलीज़

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) की आने वाली फिल्म 'द जोया फैक्टर' (The Zoya Factor) अपने फर्स्ट लुक से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। आज इस फिल्म का फर्स्ट मोशन-पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है। जिसमें सोनम कपूर एक देवी के अवतार में नजर आ रही हैं।

सोनम कपूर-दुलकर सलमान फिल्म 'द जोया फैक्टर' में (फोटो-ट्विटर)

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की शहजादी सोनम कपूर जल्द ही अभिषेक शर्मा की फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ (The Zoya Factor) में पहली बार मलयालम स्टार दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) के साथ आने वाली है। ये फिल्म अपने फर्स्ट पोस्टर से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में इस फिल्म ने फर्स्ट लुक शेयर किया गया था जिसमें सोनम और दुलकर एक किताब को पकड़े नजर आ रहे थे। वहीं मेकर्स ने आज फिल्म का फर्स्ट मोशन पोस्टर रिलीज़ कर दिया है। जिसमें सोनम कपूर एक देवी के अवतार में नजर आ रही हैं।

जी हां, इंडियन टीम के लिए खुद को लकी चार्म मानने वाली जोया सोलंकी (सोनम कपूर एक फिल्म में नाम) नीली साड़ी में हूबहू एक देवी के किरदार में नजर आ रही हैं। एक हाथ में क्रिकेट बैट वहीं दूसरे हाथ में हेलमेट पकड़े हुए सोनम कपूर का फर्स्ट लुक वाकई काफी दमदार है। वहीं चेहरे पर एक चमकदार मुस्कान, गले में पड़ी हुई फूलों की बड़ी सी माला देखते ही मानों उनके फैंस का दिन बन गया हो।

सबसे पहले आप सोनम कपूर का फर्स्ट लुक देखिए…

वहीं सोनम कपूर ने अपनी फिल्म ‘द ज़ोया फैक्टर‘ के इस के पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ,”किसको नींबू-मिर्ची की जरूरत है, जब आपके पास जोया सोलंकी है! भारत की लकी चार्म। वहीं आपको बता दें कि फिल्म में सोनम कपूर जोया सिंह सोलंकी नाम की एक राजपूत लड़की के किरदार में नजर आएंगी। जो एक विज्ञापन एजेंसी में अपनी नौकरी के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम से मिलती है और देखते ही देखते साल 2010 के विश्व कप में टीम इंडिया के लिए लकी चार्म बन जाती है। आखिरकार, ज़ोया को कप्तान निखिल खोड़ा (दुलकर सलमान) से प्यार हो जाता है, जो भाग्य और अंधविश्वास में विश्वास नहीं करता है।

वहीं ‘द जोया फैक्टर’ एक सामान्य सी एजेंट के बारे में एक असाधारण सी कहानी है। जो टीम के कप्तान से मुलाकात करने के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम में ढ़ेर सारा गुड लक अपने साथ ले कर आती है और तब से टीम पर किस्मत की बारिश होने लगती है! फिल्म का दिशा निर्देशन का काम अभिषेक शर्मा कर रहे हैं वहीं फॉक्स स्टार हिंदी इसे प्रोड्यूस कर रहा है। फिल्म 20 सितंबर 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें: सोनम कपूर ने भी लिया #Sareetwitter चैलेंज, इस ट्विस्ट के साथ पोस्ट की अपनी तस्वीर

जब अलीगढ़ रेप केस मामले में सोनम कपूर को झेलनी पड़ी थी फजीहत…

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।