मुंबई में अपना फ्लैट बेचने की तैयारी में एक्ट्रेस सोनम कपूर, पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में होंगी शिफ्ट!

शादी के बाद अकसर एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) को मुंबई और लंदन के बीच कई बार ट्रेवल करते हुए देखा गया, लेकिन अब एक्ट्रेस अपने पति के साथ लंदन में शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रही हैं। जानिए इसके लिए कैसी तैयारी कर रही हैं एक्ट्रेस।

सोनम कपूर की तस्वीर (फोटो साभार- मानव/विरल)

एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने लंदन बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा (Anand Ahuja) से पिछले साल शादी की थी। शादी के बाद से इस कपल को कई बार लंदन से दिल्ली ट्रेवल करते हुए देखा गया है, लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि सोनम कपूर लंदन शिफ्ट हो सकती है। इतना ही नहीं ऐसी भी खबर है कि एक्ट्रेस अपने मुंबई में मौजूद फ्लैट को बेचने की तैयारी में हैं।

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम कपूर (Sonam Kapoor Anand Ahuja) अपने पॉश मुंबई फ्लैट को बेचना चाहती हैं जो उन्होंने धीरूभाई अंबानी स्कूल के पास खरीदा है। वहीं, अब एक्ट्रेस नॉटिंग हिल में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रही हैं। दो साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद, सोनम और आनंद ने पिछले साल 8 मई को एक पारंपरिक आनंद कारज समारोह में शादी की थी। दोनों की शादी मुंबई में सोनम की मौसी कविता सिंह के बंगले पर हुई थी। इसके अलावा इसी दिन ही रिसेपशन पार्टी रखी गई थी।

एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने और आनंद की मुलाकात के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने कहा, ‘हमने मिलने से पहले लगभग 2 महीने तक फेसबुक, स्नैपचैट और फोन पर बात की थी. इससे बाद हमने लंदन में मिलने का फैसला लिया।,’ रविवार को सोनम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने फैन पेज पर शेयर की गई खुद की एक फोटो को फैंस के साथ शेयर किया है। इस फोटो में सोनम को 80 साल की उम्र का दिखाया गया है। सोनम कपूर ने जिस तस्वीर को शेयर किया है उसमें वह बूढ़ी नजर आ रही हैं।

80 साल की उम्र में कैसी दिखेंगी फैशन क्वीन सोनम कपूर, एक्ट्रेस ने खुद शेयर की ये तस्वीर

यहां देखिए सोनम कपूर से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।