पेटा इंडिया की ‘पर्सन ऑफ दी ईयर’ बनी सोनम कपूर, इस वजह से मिला ये अवार्ड

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को 'पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' (पेटा) इंडिया ने 2018 का 'पर्सन ऑफ द ईयर' नामित किया गया है। इसी के चलते सोनम को यह सम्मान उनके शाकाहारी होने और अपने फैशन ब्रांड 'रीसन' के लिए हैंडबैग के निर्माण में पशुओं की खाल का प्रयोग नहीं करने के लिए दिया गया है।

फैशन ब्रांड 'रीसन' के लिए हैंडबैग के निर्माण में पशुओं की खाल का प्रयोग नहीं करने के लिए दिया गया है।

बॉलीवुड की सबसे स्टाईलिस एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को ‘पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स’ (पेटा) इंडिया ने 2018 का ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ नामित किया गया है। सोनम शाकाहारी हैं। इसी के चलते सोनम को यह सम्मान उनके शाकाहारी होने और अपने फैशन ब्रांड ‘रीसन’ के लिए हैंडबैग के निर्माण में पशुओं की खाल का प्रयोग नहीं करने के लिए दिया गया है।

पेटा इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर सचिन बंगेरा ने एक बयान में कहा, ‘चाहे शाकाहरी भोजन का लुत्फ लेना हो या पशुओं को तकलीफ से बचाने के लिए प्रशंसकों से अनुरोध करना हो, सोनम कपूर जिस प्रकार से भी पशुओं की मदद कर सकती हैं, उससे वह कभी पीछे नहीं रहीं।’ साल 2016 में सोनम पेटा इंडिया की शाकाहार सिलेब्रिटी बनी थीं और पशु खाल के उपयोग के बिना हैंडबैग बनाने के लिए एक साल बाद समूह द्वारा उन्हें ‘कम्पैशनेट बिजनेस अवार्ड’ से नवाजा गया।

बताते चलें कि सोनम कपूर की अपकमिंग फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा (Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga) सिनेमाघरों में 2019 में रिलीज होगी। ये फिल्म एक रोमांटिक इंडियन कॉमेडी फिल्म होगी। जिसे शैली चोपड़ा धार द्वारा डायरेक्ट किया गया है। इस फिल्म में सोनम कपूर के अलावा अनिल कपूर (Anil Kapoor), जूही चावला (Juhi Chawla) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) नजर आएंगे।

फिल्म का टाइटल एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा 90 के दशक का हिट गाना फिल्म 1947 से लिया गया है। इस फिल्म में सोनम कपूर पहली बार बड़े पर्दे पर अपने पापा के साथ अभिनय करती हुई नजर आएंगी। सोनम कपूर की ये फिल्म फरवरी 2019 में रिलीज होने के कयास लगाए जा रहे हैं। वेल पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स’ (पेटा) इंडिया की तरफ से सोनम कपूर को मिले इस अवार्ड के बारें में आपकी क्या राय है हमें नीचें कमेंट्स करके जरूर बताएं।

देखिए सोनम कपूर की ये वीडियो…

देखिए सोनम कपूर की अन्य तस्वीरें…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।