सोनम कपूर आहूजा इन तीन चीजों के बिना कभी घर से नहीं निकलती, पहली तो बहुत ही रोमांटिक है जनाब!

अपनी फिल्मों को लेकर सोनम कपूर काफी मीडिया हाउस को इंटरव्यू दे रही हैं। एक इंडरव्यू में सोनम से जुड़ी एक कमाल की इन्फॉर्मेशन सामने आई है। पत्रकार ने सोनम से पूछा कि ऐसी कौन सी 3 चीज है जिसे लिए बगैर आप घर से नहीं निकलती?

सोनम कपूर की तस्वीर (फोटो इंस्टाग्राम)

अभिनेत्री सोनम कपूर बॉलीवुड की प्रसिद्द अभिनेत्री बन चुकी हैं। सोनम कपूर के पास इन दिनों काम की भरमार है। हालही में सोनम कपूर की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा रिलीज हुई। सोनम कपूर के अलावा इस फिल्म में अनिल कपूर और राजकुमार राव भी लीड किरादर में हैं। पहली बार सोनम ने अपने पिता के साथ स्क्रीन शेयर किया है। सभी की एक्टिंग कमाल की थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। दरअसल फिल्म की कहानी लेस्बियन पर आधारित है जो सोनम कपूर पर फिल्माई गई। हालांकि क्रिटिक्स ने इस फिल्म को लेकर बढ़ियां चीजे लिखी है। अनिल कपूर अपने बेटी की एक्टिंग से बहुत ही खुश हुए और उन्होंने ये तक कह डाला कि अगर करियर में कभी डायरेक्शन करना पड़ा तो एक्टर के लिए उनकी पहली पसंद  सोनम कपूर ही रहेंगी। अनिल कपूर ने ट्वीटर पर सोनम कपूर के लिए लिखा था ‘मैं आज बहुत ज्यादा प्राउड महसूस कर रहा हूं। ये मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे तुम्हारे साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला बेटा’।

अपनी फिल्मों को लेकर सोनम कपूर काफी मीडिया हाउस को इंटरव्यू दे रही हैं। एक इंडरव्यू में सोनम से जुड़ी एक कमाल की इन्फॉर्मेशन सामने आई है। पत्रकार ने सोनम से पूछा कि ऐसी कौन सी 3 चीज है जिसे लिए बगैर आप घर से नहीं निकलती? जवाब में सोनम कपूर ने कहा ‘मेरी शादी की रिंग, सेल फोन, और पर्स’। बता दें कि सोनम ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से पिछले महीने मई महीने में शादी की थी। सोनम और आहूजा का घर लंदन में है लेकिन काम के सिलसिले में उन्हें मुंबई आना जाना पड़ता है।

सही समय पर अनिल कपूर और सोनम कपूर की इस फिल्म को रिलीज किया गया है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हालही में सुप्रीम कोर्ट ने भारत में समलैंगिक सम्बन्धो को मान्यता दी है।

देखें सोनम कपूर की तस्वीरें 

 

 

 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।