आनंद आहूजा से शादी के बाद सोनम कपूर ने बदला सोशल मीडिया पर अपना नाम

सोनम कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर बदला अपना नाम, जानिए

सोनम कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर बदला अपना नाम, जानिए

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ पंजाबी रीति-रिवाज से शादी कर ली हैं। मंगलवार को सोनम की आंटी कविता सिंह के पुश्तैनी बंगले रॉकडेल (बांद्रा) में जोड़ी के आनंद कारज की रस्में पूरी हुईं। वैसे सोनम अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। वहीं सोनम एक और बात से चर्चा में छायी हुई है। बता दे कि, सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदल दिया है। सोनम कपूर अब सोनम कपूर आहूजा के नाम से पहचानी जाएंगी।

सोनम कपूर ने फैशन डिजाइनर अनुराधा वकील का लाल रंग का जोड़ा पहना। अपने लुक को उन्होंने हेवी ज्वैलरी के साथ कम्पलीट किया। दुल्हन के लिबाज में सोनम कपूर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जबकि आनंद आहूजा गोल्डन शेरवानी में दिखाई दिए। आज दोनों की शादी 11 बजे से शुरू हुई थी और अब दोनों एक दुसरे से शादी के बंधन में बंध चुके है| सोनम कपूर और आनंद आहूजा 2014 से एक दुसरे को डेट कर रहे थे| मुंबई के बांद्रा में आनंद बारात लेकर आये और दोनों ने गुरूद्वारे में सात फेरे लिए है| सोनम कपूर की शादी में आधे से ज्यादा बॉलीवुड ने हिस्सा लिया| सोनम कपूर की शादी की कई रस्में कई दिनों पहले ही शुरू हो गयी थी| सोनम कपूर की मेहँदी और संगीत में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और जैकलिन फ़र्नांडिज़ बहुत ही डांस करते हुए नज़र आये|

 

पहले सोनम ने आनंद को मोतियों की वरमाला पहनाई और फिर आनंद ने सोनम को l लेकिन रस्में संपन्न होने के बाद एक नया अंदाज़ भी दिखा जब दोनों ने केक भी काटा। वही कपूर परिवार के लोग सभी का स्वागत करने के लिए पहले से ही वहां मौजूद हैं। ये शादी पंजाबी रीति रिवाज से की जायेगी और उसके बाद शाम को मुंबई के पांच सितारा होटल में रिसेप्शन होगा।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.