फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ की कहानी का हुआ खुलासा, इस डेट को रिलीज होगा ट्रेलर

सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म की कहानी लव जिहाद पर आधारित बताई जा रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म का पहला पोस्टर  रिलीज हो गया है। इसी के साथ इस फिल्म का ट्रेलर 27 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी अनिल कपूर ने इंस्टा पर पोस्टर शेयर करके दी है। ये फिल्म  2019 में सिनेमाघरों में दिखाई देगी। फिल्म का पहला पोस्टर अनिल कपूर के जन्मदिन के दिन लॉन्च किया गया है।

पिंकविला के खबर के मुताबिक, फिल्म की कहानी लव जिहाद पर आधारित बताई जा रही है। इस फिल्म में इसके साथ ही फिल्म में कई मोड़ आएंगे जो दर्शकों को चौंकाने वाले होंगे। खबर यह भी है कि दो या तीन दिन के अंदर फिल्म के ट्रेलर के प्रिव्यू सामने आएंगे। फिल्म का टीजर साल की शुरुआत में ही रिलीज किया जा चुका है। यह पहली बार है जब सोनम अपने पिता और एक्टर अनिल कपूर संग किसी फिल्म में काम करेंगी। सोनम कपूर ने कहा कि ये फिल्म हम दोनों की एक साथ बेस्ट फिल्म होने वाली है।

सोनम कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जन्मदिन विश किया है। सोनम कपूर ने लिखा, ‘यह साल हम दोनों के लिए खास रहा। पहली बार मैंने आपके साथ स्क्रीन शेयर किया और आपकी को-स्टार कहलाई। आपने मेरी शादी होते हुए देखा। यह सब कुछ एक रोलर कोस्टर की तरह था। आपने मुझे जो प्यार दिया और जो कुछ सिखाया है उसके लिए मैं आपकी शुक्रगुजार हूं।’

फिल्म का अनिल कपूर ने शेयर किया…

ये फिल्म एक रोमांटिक इंडियन कॉमेडी फिल्म होगी। जिसे शैली चोपड़ा धार द्वारा डायरेक्ट किया गया है। इस फिल्म में सोनम कपूर के अलावा अनिल कपूर (Anil Kapoor), जूही चावला (Juhi Chawla) और राजकुमार राव (Rajkummar Rao) नजर आएंगे। फिल्म का टाइटल एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा 90 के दशक का हिट गाना फिल्म 1947 से लिया गया है।

कुछ इस अदांज में सोनम ने किया पापा अनिल कपूर को बर्थडे विश…

इस फिल्म में सोनम कपूर पहली बार बड़े पर्दे पर अपने पापा के साथ अभिनय करती हुई नजर आएंगी। सोनम कपूर की ये फिल्म फरवरी 2019 में रिलीज होने वाली है। वेल आपके बारें में क्या कहना है हमें नीचें लिखे कमेंट्स करके जरूर बताएं।

देखिए सोनम कपूर का ये वीडियो…

देखिए सोनम कपूर, अनिल कपूर और राजकुमार राव की इंस्टा पोस्ट…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।