पति आनंद आहुजा के साथ न्यू ईयर मना मुंबई लौटी सोनम कपूर, प्रिटेंड ब्लैक आउटफिट में ढाया कहर

मुंबई आने के बाद अब वह अपनी फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के प्रमोशन में लग जाएंगी। वह इस फिल्म में पहली अपने पापा अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और जिसे बहुत ही सराहा गया है। फिल्म होमोसेक्सुएलिटी पर आधारित है।

सोनम कपूर ब्लैक सूट में।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इंडोनेशिया के बाली से अपने पति आनंद आहुजा और दोस्तों और परिवार के साथ न्यू ईयर का जश्न मना कर वापस मुंबई आ गई हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। सोनम ने गन्नी द्वारा बनाए गए एक फूलों के प्रिंट वाली मिडी पोशाक पहनी थी। ट्रैवल के दौरान पहनने के हिसाब फुल स्लीव की फ्लो-वाई ड्रेस सोनम की बढ़िया च्वॉइस थी।

सोनम ने ब्लैक फ्लैट नुकीले जूते और धूप से बचने के लिए काला चश्मा पहन रखा था जाोकि उनको स्टाइलिश लुक दे रहा था । वह बहुत ही सिंपल रहती हैं और उन्होंने काला स्लिंग बैग कंधे पर ले रखा था और कानों में गोल्डन ईयरिंग पहन रखे थे। उन्होंने अपने बालों को सिंपल किया हुआ था और बिना मेकअप के थीं।

 

मुंबई आने के बाद अब वह अपनी फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के प्रमोशन में लग जाएंगी। वह इस फिल्म में पहली अपने पापा अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है और जिसे बहुत ही सराहा गया है। फिल्म होमोसेक्सुएलिटी पर आधारित है।

‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ फिल्म एक फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म में सोनम कपूर के साथ-साथ अनिल कपूर, जुही चावला, राजकुमार राव और रेजिना कैसंद्रा मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा सोनम अभी अपनी नई फिल्म जोया फैक्टर की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म इसी नाम से छपी किताब पर आधारित है और इसमें सोनम के अपॉजिट न्यूकमर दुल्क्वेर सलमान होंगे।

यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर…

 

देखिए सोनम कपूर की तस्वीरें…

 

 

 

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।