सोनम कपूर कुछ इस तरह पति संग लंदन में मनाएंगी अपना जन्मदिन, कर चुकी हैं ये तैयारियां

सोनम कपूर कुछ इस तरह पति संग लंदन में मनाएंगी अपना जन्मदिन, कर चुकी हैं ये तैयारियां

सोनम कपूर आनंद आहूजा संग लंदन में मनाने जा रही हैं अपना 33वां जन्मदिन, पढ़ें डिटेल्स

सोनम कपूर और आनंद अहुजा ने 8 मई, 2018 को एक निजी समारोह में शादी कर ली थी| हालाँकि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अक्टूबर तक अपने हनीमून को स्थगित कर दिया है क्योंकि सोनम को शादी के एक हफ्ते बाद कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी प्रोफेशनल कमिटमेन्ट को पूरी करनी पड़ी|

यही नहीं लेकिन अब सोनम कपूर और आनंद अहुजा लंदन के लिए निकल गए हैं| जहां सोनम कपूर अपना 33 वां जन्मदिन मनायेंगी। सोनम की बहन और वीर दी वेडिंग निर्माता रिया कपूर भी नवविवाहितों के इस सेलिब्रेशन में शामिल हो जाएंगी।

9 जून, 2018 को उनकी जन्मदिन की योजनाओं के बारे में, सोनम कपूर ने डीएनए से कहा, “मैं काम के लिए लंदन में रहूंगी। तो, आनंद (अहुजा) मेरे साथ आ रहा है। मेरी बहन रिया (कपूर) भी हमसे जुड़ेंगी। यह एक छोटा सा उत्सव होने जा रहा है – हम दोपहर में लंच, रात का खाना खाने के लिए बाहर जायेंगे|”

आपको बता दें आनंद ने लंदन के नॉटिंग हिल में दो बेडरूम का एक घर खरीदा है। ऐसे में दोनों वहां पर अपना समय बिताएंगे| बता दें, सोनम कपूर ने एक बातचीत के दौरान शादी पर बात करते हुए कहा था, शादी की सबसे खास बात यह होती है कि इससे दो परिवार एक साथ एक छत के नीचे आते हैं। शादी की तैयारियों और घरवालों के अलावा मुझे दुल्हन का श्रंगार भी काफी पसंद है। इसके साथ शादी के वक्त निभाई जाने वाली रस्में भी मुझे काफी पसंद है।

सोनम कपूर ने बताया कि लंदन में उनके साथ उनके दो दोस्त संयुक्ता नायर और शहेला खान साथ होंगे जो उनके और आनंद के साथ होंगे| यही नहीं बल्कि सोनम कपूर चाहती थी कि उनके साथ स्वरा भास्कर भी हो लेकिन किसी वजह से स्वरा उनके साथ नहीं हो पाएंगी|

फिल्म की बात करें तो सोनम कपूर एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की शूटिंग शुरू करेंगी|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।