सोनम कपूर का मंगलसूत्र सुर्ख़ियों में, ये बात बना रही खास

सोनम कपूर का मंगलसूत्र है खास, जानें क्यों हो रहा है वायरल

सोनम कपूर का मंगलसूत्र है खास, जानें क्यों हो रहा है वायरल

8 मई को सोनम कपूर ने सिख रीत‍ि-रिवाजों के साथ दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद अहूजा के साथ शादी कर ली| सोनम कपूर की शादी में बॉलीवुड की तमाम हस्तियाँ शामिल हुई थी| जिनके डांस के वीडियोस सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे लेकिन एक और चीज जो वायरल हो गयी है वो है सोनम कपूर की मंगलसूत्र| आजकल उनके मंगलसूत्र की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी थी|

मंगलसूत्र में क्या है खास

दरअसल सोनम कपूर का मंगलसूत्र खास डिजाइन में बनवाया गया है| जिसमें सोनम कपूर और आनंद अहूजा की राश‍ियों के साइन को बनवाया है|

सोनम का मंगलसूत्र काले मोतियों में पिरोया गया है| उनके इस मंगलसूत्र में मिथुन और सिंह राश‍ि के सॉलिटेयर बनवाए गए है| गौरतलब है कि सोनम का साइन मिथुन और आनंद का साइन सिंह है|

ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत, हुमा कुरैशी और मलिका शेरावत का कान्स के रेड कारपेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर के बाद से सोनम कपूर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। हालांकि, यह इंतज़ार ख़त्म हो चूका है। आखिरकार सोनम कपूर ने अपनी पहली तस्वीर शेयर की। सोनम कपूर पोल्का डॉट्स में नजर आई हैं। मीडिया से बातचीत के लिए सोनम कपूर में बहुत ही सिंपल तरीके से नजर आईं लेकिन वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। शादी के बाद सोनम कपूर के फैन्स उन्हें कान्स में देखने के लिए बेताब थे और अब उनके इस लुक को भी काफी पसंद किया जा रहा है। जबकि, सोनम कपूर कान्‍स के रेड कारपेट पर जानेमाने फैशन डिजायनर Ralph and Russo के डिजायनर लहंगे में नजर आईं। खूबसूरत अभिनेत्री ने ऑफ-व्‍हाहट कलर का लहंगा चुना। एक्सेसरीज की बात करें तो उन्होंने स्टड्स पहने हुए थे,जो उनकी वेडिंग रिंग से मेल खा रहे थे। सोनम के हाथों में मेहंदी थी जो उनके स्‍टनिंग लुक को और भी ज्‍यादा स्‍टनिंग बना रही थी।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।