सोनम कपूर ने खोले शादी के बाद अपने बैडरूम सीक्रेट्स, ये बातें जानकर हो जायेंगे हैरान

सोनम कपूर खान ने खोल दिए अपने बैडरूम सीक्रेट्स, बताई ऐसी बात जो कर देगा हैरान

सोनम कपूर खान ने खोल दिए अपने बैडरूम सीक्रेट्स, बताई ऐसी बात जो कर देगा हैरान

आनंद आहूजा से शादी के बाद एक्ट्रेस सोनम कपूर अपनी शादीशुदा ज़िन्दगी को भरपूर जी रही हैं| हाल में ही अनीता श्रॉफ अदाजानिया के टॉक शो फीड अप विद द स्टार्स’ में सोनम कपूर ने अपने कई राज़ खोले| बता दें इस वीडियो में उन्होंने कई राज़ खोले हैं|

इस शो के दौरान सोनम से पूछा गया कि उन्हें रात में बेडरूम लाइट बंद रखने की आदत है या खुली? इसपर सोनम ने तुरंत मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि वे लाइट खुली रखती हैं|

इसके बाद उनके कोस्टार्स से जुड़ा एक सवाल किया गया तो इसपर सोनम कपूर ने आयुष्मान खुराना और शाहिद कपूर का नाम लेकर चौकां दिया|

हालाँकि सोनम कपूर ने इसकी वजह भी बताई| दरअसल उनका कहना शाहिद और आयुष्मान को अपने बाल सही करने में बहुत समय लगता है| यही नहीं बल्कि पति आनंद आहूजा के प्रपोजल पर भी सोनम कपूर ने एक बात बताई| बॉलीवुड की फैशनिष्टा सोनम कपूर ने बताया कि जब उनके पति आनंद आहूजा ने उन्हें प्रपोज़ किया तब उन्होंने रिंग नहीं पहनाई थी|

सोनम कपूर और आनंद आहूजा 2014 से एक दुसरे को डेट कर रहे थे| सोनम कपूर ने एक बातचीत के दौरान शादी पर बात करते हुए कहा था, शादी की सबसे खास बात यह होती है कि इससे दो परिवार एक साथ एक छत के नीचे आते हैं। शादी की तैयारियों और घरवालों के अलावा मुझे दुल्हन का श्रंगार भी काफी पसंद है। इसके साथ शादी के वक्त निभाई जाने वाली रस्में भी मुझे काफी पसंद है।
सोनम ने आगे कहा, शादी के लिए मैं मेरे माता-पिता को ही रोल मॉडल मानती हूं। इसके साथ ही मुझे लगता है कि अच्छी शादी से ज्यादा जरूरी है शादी का सफल होना।

सोनम कपूर का ये लुक आपको कैसा लगा? नीचे कमेंट्स बताइए|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।