सोनम कपूर नहीं छपवा रही अपनी शादी का कार्ड, वजह जानकर होंगे हैरान

सोनम कपूर की शादी में होगा ये ट्विस्ट

  |     |     |     |   Published 
सोनम कपूर नहीं छपवा रही अपनी शादी का कार्ड, वजह जानकर होंगे हैरान
सोनम कपूर के दुल्हन बनने से पहले ये LOOK आया सामने

सोनम कपूर की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है|रिपोर्ट्स की माने तो अगले आने वाले महीने के पहले हफ्ते में वो शादी कर लेंगी| यही नही बल्कि ऐसी ख़बर आ रही है कि सोनम कपूर अपनी शादी के लिए कार्ड नहीं छपवाने वाली है|

सोनम और आनंद की शादी जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे ही कई सारे बडे़ खुलासा होते जा रहे हैं अब ऐसे में हालिया रिपोर्ट तो यही कह रही है| रिपोर्ट्स की माने तो सोनम और आनंद ने अपनी शादी में कार्ड ना छपवाने की सोची है| इसकी वजह यह है कि सोनम कपूर और आनंद कागज की बर्बादी नहीं करना चाहते हैं। इसलिए दोनों ने अपनी शादी का न्योता देने के लिए ई-इनविटेशन का इस्तेमाल करने की सोची है|

एक तरफ जहाँ अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी के कार्ड के साथ सभी के लिए छोटा सा पौधा लगाने को दिया था वहीँ सोनम कपूर की शादी का न्योता भी अपने आप में ही अलग होने जा रहा है|

बॉलीवुड को अपने इशारों पर नचाने वाली कोरियोग्राफर कराएगी संगीत की तैयारी

खबरों की माने तो सोनम कपूर की शादी के पहले उनके संगीत के लिए अनिल कपूर सहित कई सेलेब्स मुंबई के जूहू स्थित घर में डांस की प्रैक्टिस करना शुरू कर चुके है | रिपोर्ट्स की माने तो सोनम के संगीत में डांस के लिए सभी को फराह खान ट्रेनिंग दे रही हैं।

ये डिजाइनर करेगी सोनम के वेडिंग लंहगा को तैयार

रिपोर्ट्स की माने तो सोनम कपूर का लहंगा अनामिका खन्ना डिजाइन कर सकती है| दरअसल हाल ही में सोनम कपूर ने दुल्हन के लिबास में डिजाइनर अनामिका खन्ना के साथ फोटो शूट कराया था ये तस्वीर एक मैगज़ीन के कवर पर भी छपी थी| इस फोटो में सोनम कपूर बहुत ही खुबसूरत लग रही थी ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि सोनम कपूर का लहंगा भी अनामिका खन्ना बना सकती है|

सोनम कपूर की शादी में शामिल होंगे ये मेहमान

सोनम की शादी की काफी सारी तैयारियां कबसे शुरू हो चुकीं हैं यही नहीं बल्कि सोनम के वेडिंग फंग्शन में आने वाले लोगों की लिस्ट भी तैयार हो चुकी है| सोनम की शादी में बॉलीवुड का जमावड़ा तो लगेगा ही साथ ही साथ सोनम कपूर के कजिन अर्जुन कपूर, खुशी कपूर , अंशुला कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और सोनम की अपकमिंग फिल्म वीरे दी वेडिंग की पूरी टीम उनकी शादी में नज़र आने वाली है|

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply