सोनम कपूर की शादी की डेट आई सामने…यहाँ बजेंगे ढोल नगाड़े

सोनम कपूर की शादी होगी इस दिन

सोनम कपूर के ससुराल वाले जल्द पहुंचेंगे मुंबई

सोनम कपूर जल्द ही दुल्हनियां बनने वाली है| इस साल मई में 11 या 12 तारीख को सोनम अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहूजा के साथ शादी करने वाली हैं। बता दे कि, सोनम अक्सर ही आनंद के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रही हैं और दोनों कई बार हॉलीडेज के लिए जाते रहते हैं।एक खबर के मुताबिक सोनम और आनंद इस साल जून में शादी के बंधन में बंधेंगे। रिपोर्ट्स की माने तो सोनम की शादी स्विट्जरलैंड के मॉन्ट्रो में होने वाली है|

आपको बता दें सोनम अपनी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के रिलीज होने के बाद मई में आनंद के साथ सात फेरे लेंगी। दोनों की शादी के लिए उनके घरवाले भी लंदन का रुख करने वाले हैं। खबर है कि स्विटज़रलैंड में शादी की तारीख और वेन्यू तय कर लिए गए हैं। फिलहाल फ्लाइट्स की टिकट बुकिंग का काम चल रहा है। बताया गया कि सोनम और उनके परिवारवाले शादी की डेस्टिनेशन को लेकर काफी समय से खोज कर रहे थे। डेस्टिनेशन लिस्ट में उदयपुर और जयपुर का नाम सबसे टॉप पोजीशन पर था।

दरअसल, सोनम और आनंद अपनी शादी को और भी स्पेशल बनाने के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन की तलाश में थे।

कहा जा रहा है कि अब डेस्टिनेशन बुक होने के बाद दिल्ली और मुंबई में मौजूद कपूर परिवार के मेंबर्स एयर टिकट्स की बुकिंग्स में लगे हुए हैं सोनम के पापा अनिल कपूर भी मेहमानों को खुद जाकर न्यौता देने में व्यस्त हैं। वैसे सोनम कपूर की फैमिली चाहती थी की वह उदयपूर या जयपूर में शादी करें। मगर उन्हें अपनी शादी के लिए स्वीटज़रलैंड चुना| उन्हें यह बेस्ट ऑप्शन लगा। शादी पूरे हिंदू रीति- रिवाजों से होगी।

सोनम की वैडिंग ड्रैस को डिजाइनर अब्बु जानी और संदीप खोसला डिजाइन कर रहे हैं। शादी की ड्रैस के अलावा सोनम की बाकी आउटफिट राल्फ एंड रसो डिजाइन करने वाले हैं।

बता दें, सोनम कपूर ने एक बातचीत के दौरान शादी पर बात करते हुए कहा था, शादी की सबसे खास बात यह होती है कि इससे दो परिवार एक साथ एक छत के नीचे आते हैं। शादी की तैयारियों और घरवालों के अलावा मुझे दुल्हन का श्रंगार भी काफी पसंद है। इसके साथ शादी के वक्त निभाई जाने वाली रस्में भी मुझे काफी पसंद है।

सोनम ने आगे कहा, शादी के लिए मैं मेरे माता-पिता को ही रोल मॉडल मानती हूं। इसके साथ ही मुझे लगता है कि अच्छी शादी से ज्यादा जरूरी है शादी का सफल होना।

हालांकि, अब तक दोनों के परिवार की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वैसे, सोनम ने हमेशा अपने रिलेशनशिप की बात सबसे छुपाये रखी। लेकिन उनके शादी करने के फैसले ने सबको चौंका दिया है। खैर, इस खुशखबरी पर आप क्या कहेंगे। यह हम जरूर बताइये।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।