सोनम कपूर शादी के बाद बसेंगी लंदन में? होने वाले पति ने लिया 2 बेडरूम अपार्टमेंट

सोनम कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है

  |     |     |     |   Published 
सोनम कपूर शादी के बाद बसेंगी लंदन में? होने वाले पति ने लिया 2 बेडरूम अपार्टमेंट
सोनम कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है

अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से 6 और 7 मई को मुंबई में शादी करने जा रही है| मुंबई में शादी के बाद दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन होगा। दरअसल, आनंद दिल्ली के रहने वाले हैं इसलिए उनका रिसेप्शन दिल्ली में रखा गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि शादी के बाद सोनम और आनंद लंदन चले जाएंगे। रिपोर्ट्स की माने तो आनंद ने लंदन के नॉटिंग हिल में दो बेडरूम का एक घर खरीदा है। और शादी के बाद सोनम कपूर वहां पर बस सकती है|

मुंबई में होगा आना-जाना

हालाँकि इसकी वजह से सोनम कपूर को फिल्मों का साथ नहीं छोड़ना होगा बल्कि वो मुंबई में अपनी फिल्मों की शूटिंग के बाद फुर्सत के पल लंदन में गुजारेंगी|

सोनम की वैडिंग ड्रैस को डिजाइनर अब्बु जानी और संदीप खोसला डिजाइन कर रहे हैं। शादी की ड्रैस के अलावा सोनम की बाकी आउटफिट राल्फ एंड रसो डिजाइन करने वाले हैं।

बता दें, सोनम कपूर ने एक बातचीत के दौरान शादी पर बात करते हुए कहा था, शादी की सबसे खास बात यह होती है कि इससे दो परिवार एक साथ एक छत के नीचे आते हैं। शादी की तैयारियों और घरवालों के अलावा मुझे दुल्हन का श्रंगार भी काफी पसंद है। इसके साथ शादी के वक्त निभाई जाने वाली रस्में भी मुझे काफी पसंद है।

सोनम ने आगे कहा, शादी के लिए मैं मेरे माता-पिता को ही रोल मॉडल मानती हूं। इसके साथ ही मुझे लगता है कि अच्छी शादी से ज्यादा जरूरी है शादी का सफल होना।

हालांकि, अब तक दोनों के परिवार की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वैसे, सोनम ने हमेशा अपने रिलेशनशिप की बात सबसे छुपाये रखी। लेकिन उनके शादी करने के फैसले ने सबको चौंका दिया है। वेल अब अनुष्का शर्मा के बाद सोनम कपूर भी दुल्हनियां बने हुए नज़र आने वाली है|

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply