Anil Kapoor-Sunita Kapoor Anniversary: सोनम कपूर ने फिल्म लम्हे के सेट की तस्वीर शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज

आज अनिल कपूर (Anil Kapoor) और सुनीता कपूर (Sunita Kapoor) की 35वीं सालगिरह है। इस मौके पर उनकी बेटी सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने बेहद इस कपल के लिए बेहद इमोशनल मैसेज लिखा।

सोनम कपूर, अनिल कपूर और सुनीता कपूर(फोटो:इंस्टाग्राम)

आज अनिल कपूर (Anil Kapoor) और सुनीता कपूर (Sunita Kapoor) की 35वीं सालगिरह है। इस मौके पर उनकी बेटी सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने एक तस्वीर शेयर कर काफी इमोशनल मैसेज लिखा है। ये तस्वीर अनिल कपूर की फिल्म ‘लम्हे’ के सेट से है जिसमें उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता कपूर भी नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर के साथ सोनम कपूर (Sonam Kapoor Look) ने काफी इमोशनल कैप्शन लिखते हुए कहा,’ मॉम, आप एक दूसरे की जरूरत हो। पापा आपकी आंखों में वो चमक लाते हैं, जो और कोई नहीं ला सकता है। आप दोनों सा बेहद अच्छे लगते हैं। आप दोनों को शादी सालगिरह मुबारक हो। ऐसे और भी मैजिकल लम्हे आएंगे। लव यू।’

सोनम कपूर ने साबित कर दिया कि सिर्फ बेहतरीन एक्ट्रेस नहीं, बल्कि एक अच्छी बेटी भी हैं। वो अपने पिता अनिल कपूर और मां सुनीता कपूर के काफी करीब हैं और उनसे वो बेहद प्यार करती हैं। इस इमोशनल पोस्ट से उन्होंने ये जाहिर कर दिया। सिर्फ सोनम नहीं, बल्कि उनके पति आनंद आहूजा ने भी इस कपल को सालगिरह की बधाई दी।

गौरतलब हो कि अनिल कपूर ने कुछ वक्त पहले प्रिटी जिंटा के एक चैट शो में अपने और सुनीता कपूर की लव स्टोरी का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कैसे टेलीफोन पर सुनीता कपूर की आवाज सुनने के बाद उनसे उन्हें प्यार हो गया। 11 साल तक डेट करने के बाद ये कपल शादी के बंधन में बंधा।

जानिए अपनी एनिवर्सरी पर आनंद आहूजा ने पत्नी सोनम कपूर को किस अलग स्टाइल में किया विश…

वीडियो में देखिए 2011 से 2018 तक कान्स में सोनम कपूर का लुक कितना बदल चुका है…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।