सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने एनिवर्सरी से पहले ही दिया सरप्राइज, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी अपने पति आनंद आहूजा के साथ घर में बंद हो गई हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव है जहा वह अपनी क्वारंटाइन पीरियड की सारी जानकारी दे रही है। हालही में सोनम कपूर ने पति का दिया हुआ गिफ्ट शेयर किया।

सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा ने एनिवर्सरी से पहले ही दिया सरप्राइज

कोरोना वायरस महामारी के चलते देशभर में लॉकडाउन जारी किया गया है। इस लॉकडाउन का असर आम लोगों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री पर भी पड़ रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी आम लोगों की तरह अपने घरों में क्वारंटाइन हैं। ऐसे में सभी बी-टाउन पार्टीज़ पर भी रोक सी लग गई है। अन्य कलाकारों की तरह बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर भी अपने पति आनंद आहूजा के साथ घर में बंद हो गई हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव है जहा वह अपनी क्वारंटाइन पीरियड की सारी जानकारी दे रही है। हालही में सोनम कपूर ने पति का दिया हुआ गिफ्ट शेयर किया।

दरअसल सोनम और आनंद की शादी को 8 मई को दो साल पूरे हो जाएंगे। ऐसे में आनंद ने एनिवर्सरी से पहले ही सोनम को गिफ्ट दे दिया है। सोनम का ये स्पेशल गिफ्ट है- Nintendo Switch और इसमें सभी गेम्स भी अपलोड हैं। सोनम ने अपने फैन्स के साथ इसकी एक तस्वीर भी इंस्टा स्टोरी में शेयर की है। जिसे शेयर करते हुए सोनम कपूर ने लिखा, ‘आनंद आहूजा मुझे अच्छे से जानते हैं। लव यू.’ सोनम कपूर वीडियो में फैन्स को बता रही हैं कि ये उनका एनिवर्सरी प्रेजेंट है।

 

बता दे बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी 8 मई 2018 को हुई थी। वेडिंग में शानदार रिसेप्शन भी हुआ था। शादी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। सोनम ने बताया था कि उनकी और आनंद आहूजा की मुलाकात साल 2015 में हुई थी। इस दौरान सोनम कपूर फिल्म प्रेम रतन धन पायो का प्रमोशन कर रही थीं। बता दे जब से लॉकडाउन जारी हुआ है इस बीच सोनम ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की जिसमे कभी वो पति आनंद के साथ मस्ती करते नजर आती है तो  कभी उनके बाल बनाते नजर आती हैं।

यह भी पढ़े: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने गुरु श्री श्री रविशंकर से पत्नी को लेकर पूछा ऐसा सवाल, वो खुदकी रोक नहीं सके हसी

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: