Sonam Kapoor ने शेयर कीं रॉयल लुक में शानदार फोटोज! फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। सोनम ने बताया कि वो मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपनी और पति आनंद आहुजा की तस्वीर शेयर कर बताया था कि वो प्रेग्नेंट हैं। इसके बाद एक्ट्रेस को आनंद आहुजा के स्टोर लॉन्च के मौके पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान की उनकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। वहीं, अब सोनम कपूर ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

सोनम कपूर (फोटो: सोशल मीडिया)

इन तस्वीरों में सोनम कपूर ने वाइट कलर का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना है। सोनम ने अपने दोस्त और फैशन डिजाइनर अबु जानी के जन्मदिन के लिए इस लुक को अपनाया। सोनम कपूर ने सफेद आउटफिट के साथ गले में ट्रेडिशनल लुक का हार और कंगन भी पहन रखा है। इसके साथ ही, खुले बालों के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है। सोनम कपूर इन तस्वीरों में गॉर्जियस लुक में नजर आ रही हैं।

सोनम कपूर इन तस्वीरों में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। यूजर्स उनकी तस्वीरों पर क्यूट, हार्ट इमोजी, ब्यूटीफुल जैसे कमेंट्स कर रहे हैं। सोनम अपने फैशन सेंश के लिए जानी जाती हैं। उन्हें बॉलीवुड की फैशन क्वीन ऐसे ही नहीं कहते हैं। उनकी च्वाइस बाकियों से अलग होती है और यह उनके इस रॉयल और ट्रेडिशनल लुक में नजर भी आ रहा है।

हाल ही में सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर बिकिनी में तस्वीर शेयर कर प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उनके पिता और बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर समेत पूरा कपूर परिवार इस गुड न्यूज को लेकर बेहद एक्साइटेड है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का वेडिंग वेन्यू, शादी में शामिल होंगे इतने गेस्ट!

बॉलीवुड और टीवी की ने खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें!

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.