बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार धमाल मचाएंगी ये 4 फिल्में, लुका छुपी-सोन चिड़िया में होगी टक्कर

आपको बता दें की इस आने वाले शुक्रवार को हमें मनोरंजन का पूरा पैकेज एक साथ मिलने वाला है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस शुक्रवार को एक साथ चार फिल्में रिलीज हो रही हैं।

लुका छुपी और सोनचिड़िया का पोस्टर

फिल्में हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। आज के व्यस्त जीवन में फिल्में ही हमें कुछ फुर्सत के पल बिताने का मौका देती हैं। हमे हर सप्ताह के शुक्रवार का बेसब्री से इंतज़ार रहता हैं। शुक्रवार सप्ताह का ऐसा दिन होता है जिस दिन बॉलीवुड की अधिकांश फिल्में बड़े पर्दे पर रिलीज होती हैं। जिसको देखने के बाद हमें पूरे सप्ताह के तनाव से मुक्ति मिलती हैं। बीते शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘टोटल धमाल’ बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही है। लेकिन चलिए हम बात करते है इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म के बारे में।

आपको बता दें की इस आने वाले शुक्रवार को हमें मनोरंजन का पूरा पैकेज एक साथ मिलने वाला है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस शुक्रवार को एक साथ चार फिल्में रिलीज हो रही हैं। आइए हम आपको बतातें हैं की ये चारो फिल्म कौन सी हैं और इनमें कौन-कौन से कलाकार नज़र आएंगे।

लुका छुपी
लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लुका छुपी’ लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित है। इस फिल्म में दिखाया गया है की एक प्रेमी जोड़े अपने परिवार के साथ बिना शादी के ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रहता है। लेकिन परिवार को लगता है की दोनों शादी-शुदा हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन लीड रोल में हैं। इसके अलावा अपारशक्ति खुराना, विनय पाठक और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं।

सोन चिड़िया

फिल्म सोनचिड़िया को अभिषेक चौबे ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म चंबल के डाकुओं की कहानी पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर देखकर लगता है कि यह चंबल के लूटेरों के इर्द -गिर्द घूमती है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर ,आशुतोष राणा, मनोज वाजपई, रणवीर शौरी मुख्य भूमिका में हैं।

हामिद
हामिद एक ऐसे लड़के की कहानी है जिसे जब पता चलता है की 786 अल्लाह का नंबर है। वह अपने अब्बा से बात करने के लिए उस नंबर को डायल करता है क्योंकि उसकी अम्मी ने उसको बता रखा है की उसके अब्बा अल्लाह के पास हैं। इसका निर्देशन ऐजाज खान ने किया है।

सेंटर्स
सेंटर्स एक थ्रिलर फिल्म है। इसके निर्देशक अश्विनी चौधरी और निर्माता विकाश मणि है। इसमें विजय राज़ , आफताब शिवदासनी, ईशा दत्ता ने मुख्य भूमिका में है।

यहाँ देखिए वीडियो…

 

रत्नेश मिश्रा :बचपन से ही इंजीनियर बनने का सपना था. इसे पूरा करने के लिए इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, लेकिन खबरों के प्रति ललक ने जर्नलिस्ट बना दिया. बीटेक के बाद जर्नलिज्म किया. उसके बाद अब पत्रकारिता में ही मन रम गया है.