इस बीमारी की वजह से आईसीयू में भर्ती हुए सोनू निगम, अस्पताल से छु्ट्टी मिलते ही यहां जाने का बनाया प्लान

सिंगर सोनू निगम को स्कीन एलर्जी होने की वजह से मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां आईसीयू में दो दिन के ट्रीटमेंट के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। वह अब ओडिशा में होने वाले म्यूजिक कॉन्सर्ट में जाएंगे।

सोनू निगम की तस्वीर (साभारः सोनू निगम इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम को मुंबई के नानावटी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हुए। उन्हें कुछ दिन पहले स्कीन एलर्जी हुई थी। कहा जा रहा है कि सोनू निगम ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में खाना खाया, जिसके बाद उन्हें स्कीन एलर्जी हो गई। सोनू निगम के शरीर पर चित्ते इतने मोटे थे कि एंटी-एलर्जेंस मेडिसिन से उन्हें कुछ फर्क नहीं पड़ा। आराम नहीं होने पर उन्हें अस्पताल जाना पड़ा।

नानावटी अस्पताल के प्रशासन ने सोनू निगम का जल्दी उपचार करने के लिए इंटेसिव केयर यूनिट में रखने का फैसला किया। हॉस्पिटल में दो दिन रहने के बाद जब सोनू निगम को राहत मिली तो उन्हें डिस्चार्ज किया गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगर सोनू निगम बिल्कुल ठीक हैं और जल्द ही म्यूजिकल कॉन्सर्ट के लिए ओडिशा जाने वाले हैं।

एक सूत्र ने बताया,’सोनू निगम अब पहले से ठीक हैं। वह ओडिशा कॉन्सर्ट के लिए जाएंगे। जब उन्हें भर्ती किया गया था, तब थोड़ी चिंता थी, लेकिन सब ठीक हो गया।’ सोनू निगम ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन सॉन्ग गाए हैं। उन्होंने अपनी दिलकश आवाज से करोड़ों लोगों को अपना दिवाना बनाया है। हाल ही में वह एमटीवी अनप्लग्ड सीजन 8 के एपिसोड में दिखाई दिए थे।

फिल्मों की एक्टिंग

आपको बता दें कि सोनू न‍िगम बॉलीवुड में आने से पहले जागरण और शादी पार्टियों में गाना गाते थे। उन्होंने चार साल की उम्र से गाना शुरु किया और आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। सोनू निगम ने गाने के अलावा कई फिल्मों में एक्टिंग भी की। उन्होंने फिल्म ‘जानी दुश्मन’ से डेब्यू किया, जोकि एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। इसके अलावा उन्होंने ‘लव इन नेपाल’ में भी काम किया।

शो में बने जज

इतना ही नहीं सोनू निगम सिंगिंग के रियलटी शो ‘सा रे गा मा पा’ को होस्ट किया और बाद में इसी शो में जज की भूमिका भी निभाई है। सोनू निगम ने हिंदी फिल्मों के अलावा कन्नड़ भाषा में कई गानों को गाया है। सोनू निगम को फिल्मों में गाने के लिए नेशनल अवार्ड भी मिल चुके हैं। इसके अलावा वह लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट भी करते हैं।

यहां देखिए हिंदीरश का लेटेस्ट वीडियो…

यहां देखिए सोनू निगम की तस्वीरें…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।