दिव्या खोसला कुमार की वीडियो पर सोनू निगम ने ली चुटकी, इस अंदाज में दिया रिएक्शन

सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) और दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) के बीच विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दोनों एक दूसरे पर सोशल मीडिया के माध्यम से आरोप लगा रहे हैं।

सोनू निगम और दिव्या खोसला कुमार की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) और दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) के बीच विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दोनों एक दूसरे पर सोशल मीडिया के माध्यम से आरोप लगा रहे हैं। हाल ही में दिव्या खोसला कुमार ने वीडियो के जरिए सोनू निगम पर कई तरह के आरोप लगाए थे। अब दिव्या के इस वीडियो पर सोनू निगम ने तंज कसते हुए उनके ही वीडियो को पोस्ट किया है।

सोनू निगम ने इस बार दिव्या की वीडियो पर कुछ अलग ही अंदाज में रिएक्ट किया है। सोनू ने इस बार अपनी कोई वीडियो नहीं बनाई और न ही इंस्टाग्राम पर कोई लंबी पोस्ट लिखी है। सोनू ने उल्टा दिव्या की वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है “प्रैजैंटिंग दिव्या कुमार खोसला। मुझे लगता है वो अपना कमेंट सेक्शन खोलना भूल गईं। आइए उनकी मदद करते हैं।

दिव्या खोसला कुमार ने सोनू निगम पर किया पलटवार, पूछा आपके अबू सलेम से क्या संबंध थे?

दरअसल, हाल ही में सोनू निगम ने टी-सीरीज (T-Series) के मालिक भूषण कुमार (Bhushan Kumar) को लेकर कई बड़ी बातें कहीं। जिसके बाद दिव्या में सोनू निगम को अपनी एक वीडियो के जरिए जवाब दिया। इस वीडियो में दिव्या ने कहा कि ‘जब भूषण ने सोनू से मदद मांगी थी तब वह बहुत छोटे थे। गुलशन कुमार के देहांत के बाद भूषण ने टी-सीरीज का भार संभाला तभी उन्होंने मदद की मांग की थी। लेकिन मदद करने के बजाय सोनू ने किसी दूसरी म्यूजिक कंपनी के साथ टाई-अप कर लिया था। वहीं अबू सलेम को लेकर दिव्या ने सवाल किया कि क्या आपके संबंध अबू सलेम के साथ है?”

सोनू निगम ने दिव्या के इसी वीडियो को लेकर तंज कसा है। सोनू ने इस छोटे से रिएक्शन के जरिए कई लोगों का समर्थन हासिल कर लिया है। सोनू की इस पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं।

मनीषा कोइराला ने भारत-नेपाल विवाद पर नेपाल का किया समर्थन, लोगों ने लगा दी क्लास

हिंदी रश का ताजा वीडियो यहां देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.