दुबई के मॉल में घूमते दिखे सोनू निगम, कहा- ‘कोई पहचान नहीं रहा मुझे’

सोनू निगम ने वीडियो शेयर कर म्यूजिक इंडस्ट्री के 'माफिया' के बारे में बात की। अब वो अपने बेटे संग थोड़ी मस्ती के मूड में हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो दुबई का है।

दुबई के मॉल में घूमते नजर आए सोनू निगम

सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) इन दिनों अपनी वीडियो को लेकर बॉलीवुड गलियारों में सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। इस वीडियो में सोनू निगम में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में होने वाले नेपोटिज्म पर बात की। सोनू निगम ने वीडियो शेयर कर म्यूजिक इंडस्ट्री के ‘माफिया’ के बारे में बात की। अब वो अपने बेटे संग थोड़ी मस्ती के मूड में हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो दुबई का है। जिसमें वह अपने बेटे के साथ मॉल में घूमते हुए नजर आ रहे हैं।

सोनू निगम ने अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वह दुबई के मॉल ऑफ एमिरेट्स में अपने बेटे संग पहुंचे थे। वीडियो में सोनू मास्क लगाए हुए दिखे। जिसकी वजह से उन्हें कोई पहचान नहीं रहा था। सोनू ने वीडियो बनाया और फैन्स को बताया कि दुनिया एकदम अलग हो गई है। हालांकि ये अच्छी बात है कि कोई पहचान नहीं रहा। वीडियो में सोनू की इस बात को सुनकर उनका बेटा हंस रहा है।

पाक एक्टर अली जफर ने सुशांत के साथ फोटो की पोस्ट, लिखा- बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन इंसान थे

हाल ही में सोनू निगम ने अपने वीडियो में कहा कि “लातों के भूत बातों से नहीं मानते। मैंने क‍िसी का नाम नहीं ल‍िया और बड़े प्‍यार से कहा था कि आप लोग नए लोगों के साथ में प्‍यार से रहें। सुसाइड हो जाने के बाद में रोने से अच्‍छा है कि माहौल को पहले सुधार लिया जाए। लेकिन माफिया हैं, वो तो माफिया की तरह ही काम करेंगे। तो उन्‍होंने 6 महान लोगों को बोला है कि वो मेरे ख‍िलाफ इंटरव्‍यू दें। मैंने किसी का नाम नहीं ल‍िया था लेकिन मेरा नाम ल‍िया जा रहा है।”

मनीषा कोइराला ने भारत-नेपाल विवाद पर नेपाल का किया समर्थन, लोगों ने लगा दी क्लास

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहाँ देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.