पटना (बिहार) के अधिकारियों के ख़िलाफ़ गए सोनू सूद, की ग्रेजुएट चाय वाली की मदद

ग्रेजुएट चाय वाली ने नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता का मदद की गुहार लगते एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह रो रो कर नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अपने टी स्टाल के हटाये जाने की बात कहती नज़र आई. उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में और भी कई ग़ैरक़ानूनी काम होते हैं, जगह-जगह अतिक्रमण है लेकिन सिर्फ़ एक लड़की का स्टाल लगाया जाना ही नगर निगम को गंवारा नहीं. यह भी पढ़ें: Drishyam 2 Box Office Collection Day 2: दर्शकों को पसंद आ रही है अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’, बनाया नया रिकॉर्ड

प्रियंका ने अर्थशास्त्र से स्नातक की पढ़ाई कि, काफ़ी जद्दोजहद के बाद जब नौकरी नहीं मिली तब प्रियंका ने इस साल चाय का स्टाल लगाकर एक छोटे बिज़नेस कि शुरुआत की. शुरुआती दिनों में  एक हफ़्ते के बाद ही प्रियंका ने बताया कि वे महिला होने के कारण नगर निगम के निशाने पर आ गई उनकी चाय की गाड़ी को हटा दिया गया. उन्होंने बताया कि आम जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिला, लेकिन यह बिहार है यह लड़कियों को आगे बढ़ते हुए नहीं देखा जा सकता.

प्रियंका का वीडियो वायरल होने के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सोनू सूद ने आगे आकर उनकी मदद के लिए कदम बढ़ाया. सोनू सूद कोविड के टाइम से ही लोगो की मदद करने के लिए फ़ेमस हो गए थे. उन्हें कई बार ज़रूरतमंदों की मदद करते देखा गया. उन्होंने अपने ट्विटर से बताया की प्रियंका कि मदद कर दी गई है और वो जल्द ही पटना जाकर प्रियंका के हाथ की चाय पियेंगे. यह भी पढ़ें: ‘स्टूडियो में महिलाओं के लिए नहीं बने होते हैं टॉयलेट’, महिला कंपोजर कौसर मुनीर का छलका दर्द

इसी बीच प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम से बिहार के गोपालगंज में अपनी पहली फ़्रेंचाइज़ी खुलने की बात भी बताई. उन्होंने बताया कि देश के अलग अलग हिस्सों से लोग उनकी फ़्रेंचाइज़ी में दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: आमिर खान ने बेटी आयरा की सगाई में अपने ही गाने ‘पापा कहते हैं’ पर किया जामकर डांस, वायरल हुआ मजेदार वीडियो

shobhitmishra :अमूमन मैं किसी भी तरह के हिन्दी कंटेंट को लिखने के लिए आजाद हूँ … पॉलिटिकल कंटेंट से लेकर एंटरटेनमेंट तक। अक्तूबर 2021 से कंटेंट राइटिंग में हूँ और हर रोज नया सीखते हुए हिन्दी रश के साथ काम करने की अभी यह नई शुरुआत है।