Sooryavanshi Movie: रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी को मिला विलेन, अक्षय कुमार से टकराएंगे ये एक्टर

रोहित शेट्टी को अपनी फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi Movie) के लिए दमदार विलेन मिल गया है। अभिनेता अभिमन्यु सिंह फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar Sooryavanshi Movie) से दो-दो हाथ करते नजर आएंगे। अभिमन्यु ने बताया कि उन्हें यह रोल कैसे मिला।

बॉलीवुड फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ‘सिंबा’ के बाद अपनी अगली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ (Sooryavanshi Movie) की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार एटीएस अफसर वीर सूर्यवंशी (Akshay Kumar Sooryavanshi Movie) के किरदार में नजर आएंगे। कैटरीना कैफ (Katrina Kaif Sooryavanshi Film) उनकी हिरोइन होंगी। डायरेक्टर रोहित शेट्टी को अब अपनी फिल्म के लिए एक दमदार विलेन भी मिल गया है, जिनका नाम है अभिमन्यु सिंह।

राम गोपाल वर्मा की ‘रक्त चरित्र’ और श्रीदेवी स्टारर फिल्म ‘मॉम’ सहित दक्षिण भारत की कई फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता अभिमन्यु सिंह (Abhimanyu Singh Sooryavanshi Movie) ‘सूर्यवंशी’ फिल्म में अक्षय कुमार से दो-दो हाथ करते नजर आएंगे। अभिमन्यु फिल्म की शूटिंग शुरू कर चुके हैं।

श्रीदेवी स्टारर फिल्म ‘मॉम’ में अभिमन्यु सिंह की एक्टिंग को काफी सराहा गया था…

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शेट्टी (Rohit Shetty Sooryavanshi Movie) ने अभिमन्यु सिंह की साल 2017 में आई तमिल फिल्म ‘थीरान’ देखी थी। रोहित को अभिमन्यु की एक्टिंग काफी पसंद आई। उन्हें ‘सूर्यवंशी’ फिल्म में नेगेटिव रोल के लिए अभिमन्यु परफेक्ट लगे और उन्होंने अभिनेता को फिल्म के लिए साइन कर लिया।

अभिमन्यु ने इस बारे में बताया कि वह रोहित शेट्टी (Rohit Shetty Films) के ऑफिस के पास ही रहते हैं। एक दिन रोहित ने उन्हें फोन किया और फिल्म में विलेन का रोल देने के लिए बधाई दी। बताते चलें कि यह फिल्म 22 मई, 2020 को रिलीज होगी। गौरतलब है कि रोहित शेट्टी की आखिरी फिल्म सिंबा ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी। इस फिल्म ने करीब 250 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

क्या सच में रोहित शेट्टी और शाहरुख खान के बीच झगड़ा हुआ था?

जब ‘सिंबा’ रणवीर सिंह पर चिल्लाईं सारा अली खान, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।