श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर जान्हवी कपूर पहुंची तिरुपति मंदिर, की मां के लिए प्रार्थना, देखिए वीडियो

बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi Birth Anniversary) का आज 56वां जन्मदिन है। उनके बर्थेडे के मौके पर उनकी बेटी जान्हवी कपूर आंध्र प्रदेश के तिरुमाला तिरुपति मंदिर जाकर भगवान वेंकटेश्वर की पूजा की और उनसे आशीर्वाद लिया।

तिरुपति मंदिर में जान्हवी कपूर। (फोटोः इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi Birth Anniversary) का आज 56वां जन्मदिन है। उनके बर्थेडे के मौके पर उनकी बेटी जान्हवी कपूर आंध्र प्रदेश के तिरुमाला तिरुपति मंदिर जाकर भगवान वेंकटेश्वर की पूजा की और उनसे आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपनी मां की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रर्थना की। इस दौरान उनके साथ एक और महिला भी रहीं। उन्होंने इस दौरान ट्रेडिशनल साउथ इंडियन लहंगा साड़ी पहना हुआ था।

जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने मंदिर जाने से पहले मां श्रीदेवी को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाली पोस्ट लिखी। उन्होंने श्रीदेवी की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मम्मा, आई लव यू।’ जान्हवी कपूर का एक ही फोटो शेयर किया लेकिन उनके फैन क्लब ने उनकी तिरुमाला तिरुपति मंदिर में जान्हवी कपूर का एक वीडियो भी शेयर किया। इस वीडियो में वह भगवान वेंकटेश्वर की पूजा करती हुईं नजर आ रही हैं।

यहां देखिए जान्हवी कपूर का वीडियो-

बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने सोशल मीडिया पर पत्नी श्रीदेवी के लिए प्यारा मैसेज लिखा,’हैप्पी बर्थडे जान, मेरे जीवन के हर मिनट में तुम्हे याद करता हूं, हमें हमेशा गाइड करते रहना, तुम हमेशा हमरा साथ रहोगी।’ बोनी कपूर ने पत्नी श्रीदेवी की ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से लोगों को श्रीदेवी को इतना सम्मान और उन्हें बर्थडे विश करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यहां देखिए जान्हवी कपूर का मंदिर में जाने का वीडियो-

धड़क की रिलीज से पहले भी गई थीं तिरुपति मंदिर

आपको बता दें कि पिछले साल फरवरी में श्रीदेवी (Sridevi Death Reason) की मौत हो गई थी। जान्हवी कपूर के बॉलीवुड डेब्यू से कुछ महीने पहले ही श्रीदेवी की एक हादसे में मौत हो गई। धड़क की रिलीज से पहले जान्हवी कपूर अपने पापा बोनी कपूर और खुशी कपूर के साथ तिरुमाला तिरुपति मंदिर प्रार्थना करने आई थीं।

र्ती से शादी करने के लिए श्रीदेवी ने बोनी कपूर को राखी बांध दी थी

जब बॉलीवुड को आई श्रीदेवी की याद, देखिए वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।