श्रीदेवी ने इस तरह मनाया था आखिरी जन्मदिन, वायरल वीडियो देख आखें हो जाएंगी नम

श्रीदेवी का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें वो रानी मुखर्जी, टीना अंबानी, रेखा, ऐश्वर्या, शबाना आज़मी और विद्या बालन जैसे कलाकारों के साथ अपना जन्मदिन मना रही हैं|

श्रीदेवी (इंस्टाग्राम)

श्रीदेवी एक ऐसी अदाकारा हैं जिन्हे भूल जाना आसान नहीं है| 300 से भी ज्यादा फिल्में कर चुकी बॉलीवुड की चांदनी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें आज भी हमारे ज़हन में ज़िंदा है| सोशल मीडिया पर फैंस अक्सर उनकी तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्हें याद करते हैं| कुछ ही दिनों में श्रीदेवी की पुण्यतिथि आने वाली है। ऐसे में इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो गया है जिसमें श्रीदेवी अपन्ना आखिरी जन्मदिन मनाती हुई नज़र आ रही हैं|

श्रीदेवी के निधन के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर नज़र आ रहा है | जिसमें श्रीदेवी के साथ रानी मुखर्जी, टीना अंबानी, रेखा, ऐश्वर्या, शबाना आज़मी और विद्या बालन जैसे कलाकार नज़र आ रहे हैं| इस वीडियो के मुताबिक पिछले साल श्रीदेवी अपने जन्मदिन पर रानी मुखर्जी, रेखा और टीना अंबानी के साथ बैठी हुई हैं| वहीं शबाना आजमी, ऐश्वर्या राय और मनीष मल्होत्रा उनकी चेयर के पीछे खड़े हैं और उन्हें बर्थडे की वीश दे रहे हैं| थोड़े ही समय में केक लाया गया और सभी इस मौके पर पार्टी के मूड में नज़र आ रहे हैं|

आपको बता दें श्रीदेवी को अक्सर सभी की साथ पार्टी करते हुए देखा जा सकता है | वो हर अवार्ड फंक्शन अटेंड करती थी और सोशल मीडिया के साथ सोशल इवेंट्स में भी एक्टिव रहती थी|

यहां देखिये ये वायरल वीडियो-

 

फिल्मों से लंबे ब्रेक की बाद श्रीदेवी ने गौरी शिंदे की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश के साथ अपने करियर में कमबैक किया था| एक तरफ जहां इस फिल्म में श्रीदेवी की एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया वहीँ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की थी |

इसके बाद श्रीदेवी को मॉम नाम की फिल्म में एक सौतेली माँ का किरदार निभाते हुए देखा गया था| उनका ये किरदार बहुत ही गंभीर था| लोगों को श्रीदेवी का ये अंदाज़ भी खूब भाया था|

यहां देखिये श्रीदेवी से जुड़े कुछ पोस्ट्स-

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।