मुंबई पहुंचा श्रीदेवी का शव, आज होगा अंतिम संस्कार

फैन्स भी दे सकेंगे श्रीदेवी को आखिरी विदाई

फैन्स भी दे सकेंगे श्रीदेवी को आखिरी विदाई

श्रीदेवी का पार्थिव देह को मंगलवार रात मुंबई पहुंचा| इसके बाद बॉडी को एयरपोर्ट से सीधे लोखंडवाला स्थित उनके घर ग्रीन एकर्स में लाया गया| श्रीदेवी की एक झलक पाने के लिए उनके फैन्स की भीड़ लगी हुई थी| इस दौरान पुलिस को भीड़ काबू करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी| श्रीदेवी का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3:30 बजे किया जाने वाला है| इससे पहले दुबई पुलिस ने इंडियन कॉन्स्युलेट और उनके परिवार को मंगलवार दोपहर क्लीयरेंस लेटर सौंप दिया| फोरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक श्रीदेवी की मौत कार्डिएक अरेस्ट से नहीं, बल्कि बाथटब में डूबने से हुई।

देर रात 9.30 को पहुंचा श्रीदेवी का शव

श्रीदेवी की पार्थिव शरीर अनिल अंबानी के चार्टर्ड प्लेन से मंगलवार को रात करीब 9:30 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचा| इस प्लेन में बोनी कपूर, संजय कपूर और अर्जुन कपूर समेत 11 लोग थे। आपको बता दें कि इस मुश्किल की घडी में अर्जुन कपूर अपने पिता के साथ बने रहे| यही नहीं बल्कि एअरपोर्ट पर अनिल अम्बानी भी पहुंचे थे|

कहाँ था उनका परिवार?
मोहित मारवाह की शादी समारोह में शामिल होने के बाद परिवार के लगभग सभी सदस्य वापस आ गए थे, जिसमें श्रीदेवी के पति बोनी कपूर भी मुंबई लौट चुके थे| शनिवार को बोनी कपूर श्रीदेवी को सरप्राइज़ देते हुए दुबई पहुंचे|

होटल में कौन था उनके साथ?

बोनी कपूर शनिवार शाम को लगभग 5.30 बजे दुबई पहुंचे जहाँ श्रीदेवी जुमैरा अमीरात टॉवर्स होटल में ठहरी हुई थी| होटल के रूम में पहुंचकर बोनी कपूर ने देखा श्रीदेवी सो रही है| उन्होंने श्रीदेवी को जगाया| इसके बाद दोनो के बीच में करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई| बोनी कपूर ने श्रीदेवी के लिए डिनर का प्लान किया और उन्हें तैयार होने को कहा|

कैसे हुई मौत?

बोनी कपूर के साथ डिनर करने के लिए श्रीदेवी तैयार होने के लिए बाथरूम में गयी| जिसके बाद श्रीदेवी करीब 15 मिनट तक बाहर नहीं आईं तो बोनी कपूर ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया| हालांकि बॉथरूम के अन्दर से कोई जवाब नहीं आया| बोनी कपूर ने जोर से दरवाजा खोला| दरवाज़ा खोला तो बोनी कपूर ने देखा कि श्रीदेवी पानी से भरे टब में बेहोश पड़ी हुई हैं| इसके बाद बोनी कपूर ने उन्हें होश में लाने की कोशिश की| उन्होंने अपने एक दोस्त को फ़ोन कर होटल में बुलाया| फोरेंसिक रिपोर्ट की माने तो बाथ में डूब जाने की वजह से उनकी मौत हो गयी|

पुलिस को कब पता चला?

बोनी कपूर ने रात 9 बजे पुलिस को इस बात की जानकारी दी| तब तक श्रीदेवी को बचाया नहीं जा सका|

कब होगा अंतिम संस्कार?
श्रीदेवी का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3.30 को होगा| इससे पहले उनके फैन्स और बॉलीवुड इंडस्ट्री उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दे सकती है|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

View Comments (1)