श्रीदेवी की मौत का कारण बना ड्रग्स या फिर 29 सर्जरी ?

श्रीदेवी के निधन से बॉलीवुड और आम लोगों को लगा सदमा

श्रीदेवी के निधन से बॉलीवुड और आम लोगों को लगा सदमा

श्रीदेवी का जाना जितना शॉकिंग था उतना ही सवाल उठाने वाला भी। देर रात जब श्रीदेवी की मौत की खबर आई तब इसे सुनने वाले सकते में आ गए थे। लोगों को यकीन नहीं हो पा रहा था कि क्या वो इतनी जल्दी हमें छोड़ कर जा सकती हैं। बता दे कि, हाल ही में मोहित मारवाह की शादी में जश्न मनाती नज़र आईं श्रीदेवी को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई। जबकि उनकी मौत पर कई सवाल उठा दिए। हालाँकि, फिर दुबई पुलिस की ओर से उनकी मौत की जाँच में हो रही देरी ने भी कई सवाल उठाए और लोगों ने इस बात को कुरेदना शुरु कर दिया कि कैसे हेल्दी और खुश नज़र आने वाली श्रीदेवी को अचानक दिल का दौरा आ गया। लेकिन जैसा कि हमेशा होता आया है। सच्ची खबरों के साथ साथ कुछ अफवाहें भी काफी तेज होती चली गईं। रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीदेवी बड़े पैमाने पर एंटी एजिंग दवाइयों का सेवन कर रही थी। लंबे समय से इन डायट पिल्स का इस्तेमाल श्रीदेवी का स्वास्थ्य पर हानि कर गया। हालांकि, श्रीदेवी की मौत की असल वजहों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीदेवी ने अब तक 29 सर्जरी कराई थीं। जिनमें से ज्यादा ढ़लती उम्र के साथ कराया गया था। खबरों की मानें तो खुद को जवान दिखाने के लिए श्रीदेवी बड़े पैमाने पर एंटी एजिंग दवाइयों का सेवन कर रही थी।

उन्होंने तकरीबन 29 सर्जरी करवाई थीं इनमें से एक सर्जरी ठीक से नहीं हो पाई थी, जिसके चलते श्रीदेवी को तकलीफें भी झेलनी पड़ी। खबर है कि, साउथ कैलिफोर्निया के एक कॉस्मेटिक सर्जन की देख-रेख में श्रीदेवी इन तकलीफों को कम करने के लिए पिछले लंबे समय से दवाइयां भी ले रही थी। जबकि इसे ‘डायट पिल्स’ कहा जा रहा है। सुतों के मुताबिक, श्रीदेवी ने अपने पेट के फैट को कम करने के लिए भी ट्रीटमेंट करवाया था। जबकि अपने चेहरे को जवां दिखाने के लिए वो बोटाक्स का इस्तेमाल भी करती थीं। शायद आपको याद होगा की, पिछले दिनों श्रीदेवी ने लिप सर्जरी कीथी जो की काफी चर्चा का विषय बनी हुई थी। हालांकि उन्होंने हमेशा इस बात से इंकार किया लेकिन उनकी लेटेस्ट तस्वीरें साफतौर पर लिप सर्जरी की ओर इशारा कर रहीं थी। यदि श्रीदेवी की मृत्यु की वजह सच में कहीं ना कहीं ये सर्जरी है, तो बॉलीवुड की ज्यादातर एक्ट्रेस को सचेत हो जाना चाहिए क्योंकि लगभग सभी कभी ना कभी प्लास्टिक सर्जरी का इस्तेमाल करते दिखती हैं। वैसे खूबसूरत दिखने के लिए अकेले श्रीदेवी ही ऐसी एक्ट्रेस नहीं थी, जिन्होंने जवान बने रहने के लिए सर्जरी का सहारा लिया। इस लिस्ट में काजोल, शिल्पा शेट्टी, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, वाणी कपूर, बिपाशा जैसी तमाम एक्ट्रेस शामिल हैं।

खैर बता दे कि, श्रीदेवी के आकस्मिक निधन के बाद बॉलीवुड पूरी तरह से शोक में हैं। सेलेब्रिटी अपने ढंग से शोक जता रहे हैं। इस घटना के बाद से न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि पूरा देश सदमे में आ गया है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि दो दिन पहले भांजे की शादी में डांस करतीं, एंजॉय करती नजर आ रही श्रीदेवी यूं अचानक से सभी को छोड़ दुनिया को अलविदा कह गईं। इस समय मुंबई में उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर अकेली हैं और अपनी मां की एक झलक पाने को बेताब हो रही होंगी। उनके इस मुश्किल समय में उनको हिम्मत जुटाने के लिए बॉलीवुड सितारे अनिल कपूर के घर पहुंचे। देर रात रेखा, अनुपम खेर, करन जौहर, शिल्पा शेट्टी को अनिल कपूर के घर के बाहर स्पॉट किया गया। फरहान खबरों की मानें तो खुद को जवान दिखाने के लिए श्रीदेवी बड़े पैमाने पर एंटी एजिंग दवाइयों का सेवन कर रही थी। उन्होंने तकरीबन 29 सर्जरी करवाई थींअख्तर, करण जौहर, शिल्पा शेट्टी और सरोज खान श्रीदेवी के घर पर पहुंच गए हैं।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.