SSR Death: 3 साल के मन्नत के बाद हुआ था सुशांत सिंह राजपूत का जन्म, उनके पिता केके सिंह ने कहीं ये बातें

3 साल के मन्नत के बाद हुआ था सुशांत सिंह राजपूत का जन्म, उनके पिता केके सिंह ने कहीं ये बातें

Sushant Singh Rajput Death: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के मौत से उनके पिता गहरे दुःख में है और इस सदमे से उबर ही नहीं पा रहे हैं। हाल ही में सुशांत के पिता केके सिंह (KK Singh) ने कहा कि सुशांत के जन्म के लिए उसकी मां ने मन्नत मांगी थी। 3 साल के मन्नत के बाद सुशांत का जन्म हुआ था। आपको बता दें, सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्तिथ घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आज उनके देहांत को 12 दिन हो गए है।

मन्नत से पाया था सुशांत सिंह राजपूत को
सुशांत के पिता केके सिंह ने कहा, “हमने उसके होने के लिए मन्नत मांगी थी। 3 साल तक मन्नत मांगने के बाद सुशांत का जन्म हुआ था। 4 लड़कियों में वह एक लड़का था, लेकिन कहते हैं न मन्नत से मांगा हुआ ऐसे ही जाते हैं। वहीं हुआ। वो हमें छोड़ के चला गया।” उन्होंने आगे कहा कि लेकिन जो होना है उसे कोई नहीं रोक सकता। उसने कम ही दिन में इतना कुछ कर लिया था। आखिरी दिनों में क्या हुआ ये हम नहीं जानते। सुशांत हमें इस बारे में हमें कुछ नहीं बताता था। हम भी फिल्म इंडस्ट्री से काफी दूर रहते थे। हमें चमक-दमक पसंद नहीं हैं।”

सुशांत के शादी के बारे में कहीं ये बात
केके सिंह ने सुशांत की शादी के प्लान के बारे में बात करते हुए कहा- “उसने बोला था कोरोना के माहौल में तो नहीं, फिर उसके बाद एक फिल्म आ रही है, वो करलेंगे, उसके बाद फरवरी-मार्च में देखते हैं करेंगे। यही लास्ट बात हुई थी उसके साथ मेरी।”

चांद पर ख़रीदा था जमीन
सुशांत सिंह राजपूत ने चांद पर जमीन खरीदकर रखा था। उन्होंने कहा कि “सुशांत ने बिहार के लिए बहुत कुछ करने के लिए सोचा था। बिहार के लोगों की मदद के लिए वह कुछ करना चाहता था, लेकिन वक्त नहीं मिला। सुशांत ने चांद पर जमीन खरीदी थी। जमीन देखने के लिए उसने 55 लाख का टेलीस्कोप लिया था। वह उस टेलीस्कोप से अपना प्लॉट ही देखता रहता था।”

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: