Star Screen Awards 2018: जानिए किन सितारों को मिला कौन सा अवार्ड, देखें पूरी Winner List

मुंबई में रविवार को 25वें स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स (Star Screen Awards 2018) की हलचल रही। बॉलीवुड के तमाम सितारों ने रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। इस दौरान रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण शादी के बाद पहली बार किसी अवार्ड फंक्शन में शरीक हुए।

मुंबई में रविवार को 25वें स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स (Star Screen Awards 2018) की हलचल रही। बॉलीवुड के तमाम सितारों ने रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। इस दौरान रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण शादी के बाद पहली बार किसी अवार्ड फंक्शन में शरीक हुए। इन दोनों का लुक वाकई देखने लायक था। दीपिका ने जहां ब्लैक आउटफिट में कहर ढाया वहीं रणवीर भी खूब जच रहे थे।

इस अवॉर्ड्स में सलमान खान, आलिया भट्ट, रेखा और गुलजार ने पहुंचकर मानों जैसे माहौल में चार चांद लगा दिए हो। ग्लैमरस अवतार में सितारों की अवॉर्ड्स फंक्शन में धूम रही। इस मौके पर तमाम सितारों को अवॉर्ड मिले। इसमें शबाना आजमी को सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला। जबकि बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड पंकज त्रिपाठी को फिल्म स्त्री के लिए दिया गया। चलिए बताते हैं उन सितारों के नाम जिनको अवार्ड से नवाजा गया।

देखें पूरी विनर लिस्ट…

बेस्ट एक्टर- रणवीर सिंह (पद्मावत) और राजकुमार राव (स्त्री)

बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (राजी)

बेस्ट रीयल स्टार ऑन सोशल मीडिया- कटरीना कैफ

बेस्ट एक्टर फीमेल (क्रिटिक्स)- नीना गुप्ता (बधाई हो)

बेस्ट एक्टर मेल (क्रिटिक्स)- गजराज राव (बधाई हो)

बेस्ट फिल्म- स्त्री

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- शबाना आजमी

बेस्ट एक्ट्रेस इन ए सपोर्टिंग रोल- सुरेखा सिकरी (बधाई हो)

बेस्ट डेब्यू एक्टर (मेल)- ईशान खट्टर (धड़क और बियॉन्ड द क्लाउड्स)

बेस्ट डेब्यू एक्टर (फीमेल)- राधिका मदान (पटाखा)

बेस्ट एक्टर इन ए सपोर्टिंग रोल – पंकज त्रिपाठी (स्त्री)

बेस्ट फीमेल सिंगर- हर्षदीप कौर (दिलबरो-राजी)

बेस्ट लिरिक्स- गुलजार (ए वतन-राजी)

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- अरिजीत सिंह (ए वतन- राजी)

बेस्ट म्यूजिक- अमित त्रिवेदी (मनमर्जियां)

बेस्ट फिल्म राइटिंग- अरिजीत विश्वास और श्रीराम राघवन (अंधाधुन)

बेस्ट एक्शन- अहमद खान (बागी 2)

बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)- आयुष्मान खुराना

बेस्ट डायरेक्टर- श्रीराम राघवन

बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स)- मुल्क

बेस्ट डेब्यूटेंट डायरेक्टर- अमर कौशिश (स्त्री)

बेस्ट कोरियोग्राफी- पद्मावत

बेस्ट डायलॉग्स- स्त्री

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- तुम्बाड

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन- अमित और सुब्रतो (राजी)

बेस्ट कॉस्ट्यूम- पद्मावत

बेस्ट साउंड डिजाइन- मधु (अंधाधुन)

वेल हमारी तरफ से सभी सितारों को ढेरों बधाई!

देखिए आज की टॉप 5 खबरें…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।