Street Dancer 3D Trailer: वरुण धवन और श्रद्धा कपूर मुकाबले के लिए है तैयार, प्रभु देवा ने दिया चैलेंज

वरुण धवन (Varun Dhawan), श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), नोरा फतेही (Nora Fatehi) स्टारर फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी’ (Street Dancer 3D) का ट्रेलर सामने आ चूका है।

स्ट्रीट डांसर 3डी की तस्वीर (फोटो इंस्टाग्राम)

वरुण धवन (Varun Dhawan), श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), नोरा फतेही (Nora Fatehi) स्टारर फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी’ (Street Dancer 3D) का ट्रेलर सामने आ चूका है। इस ट्रेलर के अनुसार वरुण धवन और नोरा फ़तेहि एक टीम में है और श्रद्धा अपोजिट टीम में। इस ट्रेलर में इंडिया और पाकिस्तान का बैटल सिर्फ क्रिकेट के मैदान में नहीं बल्कि डांस के मंच पर भी होता है ऐसा दिखाया गया है।

ट्रैलर के शुरुवात में इंडिया -इंडिया के स्लोगन सुनाई दे रहा है और वरुण कहते है जंग सिर्फ मैदान में नहीं बल्कि मंच पर भी होता है ऐसा कहा है। इस ट्रेलर में प्रभु देवा वरुण को चैलेंज भी देते दिखाई दे रहे है।

कुछ दिन पहले वरुण, श्रद्धा और नोरा का पोस्टर लांच हुआ था। पोस्टर में वह डांस युद्ध के लिए तैयार है ऐसा बताया गया था।

यहां देखें ट्रेलर

आपको बता दें ‘एबीसीडी’ फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों फिल्मों को काफी पसंद किया गया था। ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ का निर्देशन रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) ने किया है।

स्ट्रीट डांसर 3डी’ 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।