स्ट्रीट डांसर 3डी’ का तीसरा पोस्टर आया सामने, इस दिन होगा वरुण, श्रद्धा और नोरा की फिल्म का ट्रेलर रिलीज़

वरुण धवन (Varun Dhawan), श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), नोरा फतेही (Nora Fatehi) स्टारर फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी' (Street Dancer 3D) का सब बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस मूवी के मेकर एक के बाद एक पोस्टर सोशल मीडिया पर लांच कर रहे हैं।

नोरा फतेही की तस्वीर (फोटोः इंस्टाग्राम )

वरुण धवन (Varun Dhawan), श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor), नोरा फतेही (Nora Fatehi) स्टारर फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी’ (Street Dancer 3D) का सब बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस मूवी के मेकर एक के बाद एक पोस्टर सोशल मीडिया पर लांच कर रहे हैं। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के पोस्टर के बाद अब नोरा फतेही का नया पोस्टर के साथ जारी किया है। पोस्टर के साथ ट्रेलर का भी डेट बताया है।

नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर अपने खूबसूरत लुक वाले पोस्टर को शेयर किया है। साथ ही कहा है कि युद्ध शुरू होने वाला है। युद्ध का मतलब फिल्म के ट्रेलर से है, जो की 18 दिसंबर को रिलीज होने जा रहा ।

आपको बता दें ‘एबीसीडी’ फ्रेंचाइजी की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों फिल्मों को काफी पसंद किया गया था। ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ का निर्देशन रेमो डिसूजा (Remo D’Souza) ने किया है।

स्ट्रीट डांसर 3डी’ 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।