सुभाष घई की बर्थडे पार्टी में शरीक हुए सलमान खान- ऐश्वर्या राय बच्चन, नहीं किया एक-दूसरे का सामना

सुभाष घई के बर्थडे पार्टी पर सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन पहुंचे, लेकिन दोनों एक-दूसरे का सामना करने से बचते रहे। दोनों अलग-अलग रास्ते से आए और गए।

सुभाष घई के साथ सलमान खान।

सलमान खान और एश्वर्या राय बच्चन जिन्होंने 2000 के दशक में कई बार एक-दूसरे को डेट किया था। हाल ही में दोनों सुभाष घई के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। हालांकि दोनों उस जगह जाने से बचते हैं जहां, दोनों को इनवाइट किया जाता है। दोनों का सुभाष घई के साथ अच्छी रिलेशनशिप है। घई पार्टी में दोनों एक दूसरे का सामना करने से बचते दिखाई दिए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन ने पार्टी में आने और बाहर निकलते समय अलग-अलग एंट्री और एक्जिट प्वाइंट से निकले। केवल इतना ही नहीं, इन दोनों ने पार्टी में एक-दूसरे का सामना नहीं किया और न ही वह एक-दूसरे का सामना करना चाहते थे।

यह सब लोग जानते हैं कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के पति अभिषेक बच्चन सौहार्दपूर्ण संबंध साझा करते हैं, लेकिन लगता है कि सलमान और ऐश के बीच की बात बनने में अभी बहुत टाइम लगेगा। कहा जाता है कि ऐश्वर्या को डेट करते समय सलमान खान ने उन्हें कई बार परेशान किया, जिसके बाद दोनों के बीच खटास आ गई।

यूलिया को डेट कर रहे हैं सलमान

अब खबर है कि सलमान खान यूलिया वंतुर को डेट कर रहे हैं और ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन की वाइफ हैं और आराध्या बच्चन की मां हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने आखिरी बार फिल्म ‘फन्ने खां’ में नजर आईं थी। इस फिल्म उन्होंने राजकुमार राव के अपॉजिट काम किया था। फिल्म अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में थे।

भारत की शूटिंग में बिजी सलमान

आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके अपॉजिट कैटरीना कैफ होंगी। फिल्म में दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर और कहा जा रहा है कि वरुण धवन भी कैमियो रोल में नजर आ सकते हैं। हाल ही में ‘भारत’ का टीजर भी रिलीज हुआ है, जिस पर लोगों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी है। फिल्म इस साल ईद के दौरान रिलीज होगी।

यहां देखिए सलमान खान की तस्वीरें…

यहां देखिए हिंदी रश का लेटेस्ट वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।