#MeToo में बुरी तरह फंसे सुहेल सेठ ने छुपकर की मॉडल लक्ष्मी मेनन से सगाई!

सुहेल सेठ ने एक साल पुराने रिश्ते को नया नाम दिया है। सुहेल सेठ और मॉडल लक्ष्मी मेनन ने सगाई कर ली है। गोवा और स्विट्जरलैंड में रोमांटिक समय काट रहे हैं।

#MeToo अभियान के कारण कई दागदार चेहरे सामने आए। इसमें सुहेल सेठ का नाम तेजी से आया। छह महिला लेखक, मॉडल और पत्रकारों ने सुहेल सेठ पर यौन शोषण के आरोप लगाए। फिलहाल खबर आ रही है कि सुहेल सेठ ने अपने एक साल पुराने रिश्ते को नया नाम दिया है। सुहेल सेठ और मॉडल लक्ष्मी मेनन ने सगाई कर ली है। इतना ही नहीं सगाई करने के बाद दोनों छुट्टियां मनाने भी निकल गए हैं। गोवा और स्विट्जरलैंड में रोमांटिक समय काट रहे हैं। इसके साथ ही सुहेल सेठ के एक साल पुराने प्यार का भी खुलासा हो गया है। सुहेल सेठ और मॉडल लक्ष्मी मेनन एक साल से चोरी-छिपे मिल रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुहेल सेठ और मॉडल लक्ष्मी मेनन ने गुरुग्राम में एक सप्ताह पहले ही सगाई कर ली। इसके बाद हसीन लम्हा बिताने के लिए निकल पड़े। पहले गोवा फिर स्विट्जरलैंड में रोमांटिक समय बिताने की प्लानिंग के साथ दोनों निकले हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इसी साल के अंत तक दोनों शादी कर सकते हैं। हालांकि फिलहाल इनकी ओर से इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई है। वैसे फटाफट सगाई करने के बाद शादी की संभावना बढ़ती दिख रही है। वैसे सुहेल सेठ 55 साल के हो चुके हैं तो वहीं उनकी गर्लफ्रेंड 18 साल छोटी है। वैसे दोनों अपने रिश्ते को लेकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

इन महिलाओं ने लगाए आरोप
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर केस के बाद रजत कपूर, कैलाश खेर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पियूष मिश्रा, विकास बहल, साजिद खान समेत कई एक्टर पर आरोप लगे। इसके बाद सुहेल सेठ पर छह महिला लेखक, मॉडल और पत्रकारों ने यौन शोषण के आरोप लगाए। सुहेल पर ईरा त्रिवेदी, डिएंड्रा सोरेस, नतासा राठौर सहित छह महिलाओं ने इन पर आरोप लगाए। वैसे इन आरोपो के बाद सुहेल के रिश्ते में कोई फर्क नहीं पड़ा लेकिन टाटा कंपनी ने सुहेल को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके अलावा नाना पाटेकर, आलोकनाथ, साजिद खान को भी फिल्में छोड़नी पड़ी।

देखिए वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.