सुनील शेट्टी ‘मैं हूं ना’ के बाद इस फिल्म में निभाएंगे विलेन का रोल, रजनीकांत संग स्क्रीन करेंगे शेयर

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) एक बार फिर से दूसरी पारी खेलने जा रहे हैं। जिसका खुलासा एक्टर ने खुद ट्वीट करके किया है। वो जल्द ही साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के अपोजिट विलेन के किरदार में नजर आएंगे।

रजनीकांत के अपोजिट विलेन के किरदार में एक्टर सुनील शेट्टी (फोटो-इंस्टाग्राम)

90 का दशक बॉलीवुड के उन अभिनेताओं के नाम था, जिनको केवल इंडस्ट्री में हिट फिल्म देने के लिए जाना जाता था। इस लिस्ट तीन ऐसे नाम शामिल थे जिनकी फिल्म देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार करते थे। सुनील शेट्टी,अक्षय कुमार और अजय देवगन को सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक माना जाता था। साल (1994) में सुनील शेट्टी की आई फिल्म मोहरा में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया था और उसी साल रिलीज़ हुई दिलवाले जिसमें अजय देवगन और सुनील शेट्टी एक साथ नजर आये थे। बॉलीवुड में तीनों स्टार का इतिहास बहुत पुराना है। एक लंबा सफर तय करने के बाद अब ये दूसरी पारी को भी भी बखूबी निभा रहे हैं।

57 साल के अभिनेता सुनील शेट्टी अपनी फ‍िटनेस और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में अभिनेता सुनील शेट्टी के करीबी सूत्रों ने इस बात का खुलासा किया है की एक्टर जल्द ही साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के अपोजिट विलेन के किरदार में नजर आने वाले है। इस फिल्म में सुनील शेट्टी रजनीकांत के साथ “दरबार” फिल्म में रजनीकांत के विरोधी की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। यह फिल्म मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित की जाएगी।

करीबी सूत्रों के मुताबिक, “सुनील शेट्टी एक खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। इस एक्शन फिल्म में उन्हें एक व्यवसायी के रूप में देखा जाएगा।”

आपको बता दें अभिनेता जुलाई में अभिनेता “दरबार” की शूटिंग शुरू करेंगे। ने इससे पहले शाहरुख खान के साथ फिल्म “मैं हूं ना” (2004) में विलेन की भूमिका निभाई थी। फिल्म में रजनीकांत, एक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि फिल्म के कुछ भाग की शूटिंग अप्रैल के मध्य में मुंबई में शुरू कर दी गई है। इससे पहले एक्टर मलयालम फिल्मों में भी नजर आ चुके है। उन्होंने हाल ही में प्रियदर्शन की बहुभाषी पीरियड ड्रामा “मारकर: द लायन ऑफ अरेबियन सी” की शूटिंग खतम की है। इस फिल्म में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल भी नजर आएंगे।

यहीं नहीं सुनील शेट्टी सुदीप के साथ एक कन्नड़ फिल्म “पायलवान” में भी दिखाई देंगे। इसके अलावा, एक्टर “हेरा फेरी” की तीसरी किस्त के लिए अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ एक फिर से दर्शकों को हसांने के लिए तैयार हैं।

यहां देखिए हिंदिरश का लेटेस्ट वीडियो…

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।