Arujn Patiala Song: फिल्म का दूसरा गाना कल होगा रिलीज, सनी लियोनी संग दिलजीत दोसांझ कदम थिरकाते आएंगे नजर

फिल्म अर्जुन पटियाला (Arjun Patiala Song) का कल दूसरा गाना रिलीज होने वाला है। इसमें सनी लियोनी (Sunny Leone Arjun Patiala Song) के संग दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और वरुण शर्मा कदम थिरकाते नजर आएंगे।

सनी लियोनी और दिलजीत दोसांझ फिल्म अर्जुन पटियाला के एक गाने में साथ नजर आएंगे (फोटो:इंस्टाग्राम)

कृति सेनन (Kriti Sanon), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) और वरुण शर्मा स्टारर फिल्म अर्जुन पटियाला (Arjun Patiala Song) का ट्रेलर कुछ वक्त पहले रिलीज हुआ था। इसके बाद फिल्म का गाना ‘मैं दीवाना तेरा’ भी लोगों के सामने आ चुका है। ट्रेलर और ये गाना दर्शकों को काफी पसंद आया। अब इस फिल्म का दूसरा गाना ‘मै हबीबी वर्सेज देसी मुंडा’ कल यानि 3 जुलाई को रिलीज होने वाले और इस गाने में सनी लियोनी (Sunny Leone) नजर आएंगी।

सनी लियोनी (Sunny Leone Arjun Patiala Song) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। इस वीडियो में दिलजीत दोसांझ और वरुण शर्मा पुलिस के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं, सनी लियोनी इसमें सनी ही बनकर उनसे वीडियो चैट करती नजर आ रही हैं जिसमें वो किसी कैम्पेन के बारे में बात कर रही है। इसी मजाकिया चैटिंग के आखिर में एक्ट्रेस ने अपने नए गाने और इसके रिलीज के बारे में जानकारी दी।

आप भी देखिए उनका ये फनी वीडियो….

आपको बता दें कि इस गाने मेंं सनी लियोनी के साथ दिलजीत दोसांझ और वरुण शर्मा कदम थिरकाते नजर आएंगे। इसमें सनी का ग्लैमरस अंदाज दिखेगा वहीं, इन दो एक्टर का देसी लुक नजर आएगा। इस फिल्म का निर्देशन रोहित युगराज ने किया है। उन्होंने इस गाने के बारे में बात करते हुए बॉम्बे टाइम्स के इंटरव्यू में कहा-

ये गाना एक क्रेजी डांस नंबर है। ये सभी क्रेजी हबीब और डिसेंट मुंडा के लिए है। इसे सुनकर हर कोई थिरकने पर मजबूर हो जाएगा। इसे शूट करते वक्त काफी मजा आया। सबसे मजेदार इसमें दिलजीत और वरुण के क्रेजी आउटफिट हैं। हमेशा की तरह इस गाने में भी सनी लियोनी बेहतरीन लगी हैं। उनके डांस मूव्स देखने लायक हैं।

इस गाने को सचिन और जिगर की जोड़ी ने अपना म्यूजिक दिया है। वहीं, इसे गुरू रंधावा ने लिखा और गाया भी है। इसमें आपको बेनी दयाल की भी आवाज सुनने मिल सकती है। कॉमेडी से भरे इस आइटम नंबर को देखना वाकई में दिलचस्प होगा। ये फिल्म 24 जुलाई को रिलीज होगी। आप इस गाने को देखने के लिए एक्साइटेड हैं, कमेंट करके हमें बताएं।

जानिए दिलजीत दोसांझ और यामी गौतम किस फिल्म में साथ आएंगे नजर?

वीडियो में देखिए सनी लियोनी की चौंकाने वाली बातें…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।