Sunny Leone Birthday: सनी लियोनी के जन्मदिन पर पति डेनियल वेबर ने लिखा मैसेज, तारीफ में कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का आज जन्मदिन (Sunny Leone Birthday) है। इस मौके पर उनके पति डेनियल वेबर (Daniel Weber Sunny Leone) ने पत्नी की तारीफ के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और उन्हें सबसे सेक्सी महिला बताया।

सनी लियोनी और डेनियल वेबर ने साल 2011 में शादी की थी। (फोटो- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आज अपना 38वां जन्मदिन (Sunny Leone Birthday) मना रही हैं। बॉलीवुड जगत की कई हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बर्थडे विश किया है। सनी के पति डेनियल वेबर (Daniel Weber Sunny Leone) ने भी पत्नी की तारीफ के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। डेनियल ने सनी की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम पर एक बहुत प्यारा मैसेज लिखा और बताया कि उनकी जिंदगी में अभिनेत्री के क्या मायने हैं।

डेनियल वेबर (Daniel Weber) ने लिखा, ‘मैं बहुत कुछ लिखना चाहता हूं और मेरे दिमाग में जो कुछ भी है उसे एक पोस्ट के जरिए जाहिर करना मुमकिन नहीं है। आज तक मैं जिन भी लोगों से मिला हूं उनमें से तुम सबसे ज्यादा महान, प्यारी और दयालु इंसान हो। मैंने जिंदगी में तुम्हें खुद से ज्यादा दूसरों के लिए करते हुए देखा है। मैं हमेशा जिंदगी में तुम्हारे साथ रहा हूं। दुनिया की सबसे महान महिला को जन्मदिन की और मदर्स डे की बहुत शुभकामनाएं। मैं तुम्हें हमेशा प्यार करूंगा। तुम अभी भी सबसे सेक्सी महिला हो।’

डेनियल वेबर ने पत्नी के लिए लिखा यह मैसेज…

सनी लियोनी (Sunny Leone Films) के फैंस भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। बताते चलें कि सनी लियोनी और डेनियल वेबर ने साल 2011 में शादी की थी। सनी और डेनियल तीन बच्चों के माता-पिता हैं। सनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय वह एमटीवी के रियलिटी शो ‘स्पिलिट्सविला 12’ (MTV Show Splitsvilla 12) को होस्ट कर रही हैं। इसकी शूटिंग जयपुर में चल रही है। अभिनेत्री इस साल साउथ की कई फिल्मों में भी नजर आएंगी। इनमें मलयालम फिल्म ‘वीरमादेवी’, मधुर राजा और ‘रंगीला’ प्रमुख हैं।

‘स्पिलिट्सविला 12’ के शुरू होने पर यूं नाचीं सनी लियोनी

सनी लियोनी ने खोले अपनी जिंदगी के राज, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।