इस खास त्योहार में पति और बच्चों के साथ मैचिंग आउटफिट में कुछ यूं नजर आईं सनी लियोन

सनी लियोन अपने पति और तीनों बच्चों के साथ एक ही डिजाइन के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। सनी के दो जुड़वा बच्चे बहुत ही क्यूट लग रहे हैं...

सनी लियोन (Sunny Leone) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने परिवार के साथ एक बहुत ही प्यारी तस्वीर साझा की है। उस तस्वीर में सनी के पति डेनियल वेबर भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर कर सनी ने कैप्शन के तौर पर लिखा हैपी हनुका!!

सनी लियोन की इस तस्वीर में सनी और उनके पति अपने तीन बच्चों के साथ एक ही डिजाइन के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। सनी के दो जुड़वा बच्चे बहुत ही क्यूट लग रहे हैं। इस दौरान बेटी निशा भी पापा डेनियल वेबर के पीछे खड़े होकर स्माइल कर रही हैं।

बताते चलें कि सनी लियोन ने महाराष्ट्र के लातूर से निशा को गोद लिया था। सनी ने जब निशा को गोद लिया था। इस समय निशा सिर्फ 21 महीने की थी। सनी ने उस दौरान बताया था कि उनको निशा को देखते ही प्यार हो गया था। इसी के चलते निशा को अडॉप्ट करने का फैसला लिया था।

निशा की अडॉप्शन पर सनी के पति डेनियल का बयान सामने आया था जब उन्होंने बताया था कि तकरीबन दो साल के आवेदन के बाद हम निशा को एक अनाथालय से ला पाए थे। अनाथालय वाले अदभुत काम कर रहें हैं। हमें लगा हमें इनकी मदद करनी चाहिए। सनी और डेनियल वेबर अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

सनी द्वारा शेयर की गई तस्वीर…

सनी और डेनियल वैसे तो चाहे जितने भी अपनी जिंदगी में व्यस्त रहें लेकिन वो अपने बच्चों के लिए पूरा वक्त निकालते हैं। ये कपल हमेशा अपने बच्चों के साथ कैमरे में कैद होता रहता है। वहीं सनी द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर की बात करें तो इसमें पांचो लोगों को एक ही रंग में रंगे हुए बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

क्या है हनुका
हनुका यहूदियों का पर्व होता है जो सेल्यूकस साम्राज्य के खिलाफ मक्काबी विद्रोह के समय यरुशलम में ‘सेकंड टेम्पल’ के पुन:समर्पण की याद में मनाया जाता है।

देखिए सनी लियोन का ये वीडियो…

सनी लियोन की देखें अन्य तस्वीरें…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।