‘स्पिलिट्सविला 12’ को होस्ट करने के लिए इस तरह खुशी मना रही हैं सनी लियोनी, शेयर किया डांस वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी एक बार फिर एमटीवी के हिट रियलिटी शो 'स्पिलिट्सविला' के 12वें सीजन को होस्ट करने के लिए तैयार हैं। कुछ देर पहले उन्होंने अपने जुड़वा बच्चों संग डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

सनी लियोनी एक बार फिर एमटीवी के रियलिटी शो 'स्पिलिट्सविला' को होस्ट करती नजर आएंगी। (फोटो- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी बॉलीवुड और टॉलीवुड से लेकर छोटे पर्दे पर भी खूब नजर आती हैं। सनी एमटीवी के हिट रियलिटी शो ‘स्पिलिट्सविला’ के कई सीजन होस्ट कर चुकी हैं और जल्द ही इसका 12वां सीजन शुरू होने जा रहा है। सनी ने कुछ देर पहले अपने जुड़वा बच्चों संग शो के क्रू के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह रणविजय सिंह और मीका सिंह के गाने पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं।

सनी लियोनी इस समय राजस्थान के जयपुर में हैं। ‘स्पिलिट्सविला’ के 12वें सीजन की शूटिंग वहीं की जाएगी। सनी लियोनी और रणविजय सिंह शो के होस्ट होंगे। कुछ देर पहले सनी ने रणविजय सिंह और क्रू मेंबर्स के साथ वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इस वीडियो में सनी लियोनी अपने जुड़वा बच्चों (नोआ और अशर) के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। महज कुछ घंटों में इस वीडियो को साढे़ 7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

देखें सनी लियोनी का वीडियो…

बताते चलें कि ‘स्पिलिट्सविला’ का पिछला सीजन भी सनी लियोनी और रणविजय सिंह ने होस्ट किया था। इसका पिछला सीजन उत्तराखंड के रामनगर में शूट किया गया था। पहले इस शो को सनी और वीजे और डीजे निखिल चिनप्पा होस्ट करते थे। सनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय वह साउथ इंडियन सिनेमा पर ज्यादा फोकस बनाए हुए हैं। सनी ‘वीरमादेवी’ फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस दिखेंगी।

‘वीरमादेवी’ के बाद सनी लियोनी मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मम्मूटी के साथ फिल्म ‘मधुर राजा’ में दिखेंगी। इसके बाद उनकी मलयालम फिल्म ‘रंगीला’ रिलीज होगी। सनी इस साल रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्म ‘झूठा कहीं का’ में एक आइटम नंबर करती भी नजर आएंगी। इस गाने को यो यो हनी सिंह के रैप से सजाया जाएगा।

सनी लियोनी ने खोले अपनी जिंदगी के राज, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।