सनी लियोनी ने स्कूल में किया था बॉयफ्रेंड को पहली बार किस, अभिनेत्री के पिता ने पकड़ा रंगे हाथों

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने एक इंटरव्यू में बताया कि पहली बार उन्होंने स्कूल में अपने बॉयफ्रेंड को किस किया था। इस दौरान उनके पापा ने उन्हें देख लिया था।

सनी लियोनी ने डेनियल वेबर से साल 2011 में शादी की थी। (फोटो- हिंदी रश)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आज फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। फिल्मों के साथ-साथ सनी छोटे पर्दे पर भी अपना जलवा बिखेर रही हैं। हाल ही में उन्होंने ‘फिल्मफेयर’ को एक इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज से पर्दा उठाया। इंटरव्यू में सनी लियोनी ने अपने फर्स्ट किस से लेकर फर्स्ट क्रश तक के बारे में बताया।

सनी लियोनी ने इंटरव्यू के रैपिड फायर राउंड के दौरान बताया कि स्कूल के समय में उनका एक बॉयफ्रेंड था। जब उन्होंने पहली बार बॉयफ्रेंड को किस किया तो उनके पापा ने उन्हें पकड़ लिया था। जिसके बाद घर पर काफी हंगामा हुआ था। सनी लियोनी ने बताया कि उनका पहला क्रश और कोई नहीं बल्कि हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट थे।

सनी लियोनी इससे पहले अरबाज खान के शो ‘पिंच’ में भी शिरकत कर चुकी हैं। इस दौरान ट्रोलर्स के भद्दे कमेंट्स को लेकर सनी रोने लगी थीं। अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय उनके पास कई फिल्में हैं। इनमें से कुछ फिल्में टॉलीवुड की हैं। सनी जल्द ही तमिल फिल्म ‘वीरमादेवी’ में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी।

इसके बाद सनी मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मम्मूटी के साथ ‘मधुर राजा’ में दिखेंगी। इसके अलावा वह मलयालम फिल्म ‘रंगीला’ में भी नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन संतोष नैयर कर रहे हैं। सनी लियोनी एमटीवी के रियलिटी शो ‘स्पिलिट्सविला’ के कई सीजन होस्ट कर चुकी हैं। सनी जल्द ही बॉलीवुड फिल्म ‘झूठा कहीं का’ के एक गाने में मरमेड लुक में पंजाबी सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह की बीट पर थिरकती हुई भी नजर आएंगी।

सनी लियोनी ने खोले अपनी जिंदगी के राज, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।