सनी लियोनी की कटी उंगली देख परेशान हुए पति डेनियल, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बताई पूरी घटना, यहाँ देखे वीडियो

सनी अपने फैंस को खूब एंटरटेन करने की कोशिशें करती रहती हैं। वे अपने फैंस के साथ चैट करने के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स भी देती हैं। इसके अलावा वे अपने शो लॉकडाउन विद सनी पर भी कई सेलेब्स के साथ बात चीत करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति के साथ एक प्रैंक किया जिसके चलते उनके हसबेंड काफी घबरा भी गए थे। अब वो प्रैंक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं।

सनी लियोनी की कटी उंगली देख परेशान हुए पति डेनियल

Sunny Leone Prank Video: देश में कोरोना (Coronavirus) के संकट की वजह से लॉकडाउन(Lockdown) जारी किया गया है। इस लॉकडाउन में आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने घरों में ही कैद हैं। इस बीच बॉलीवुड के कई सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को खूब एंटरटेन कर रहे है। जिसमे सनी लियोनी(Sunny Leone) लिस्ट में शामिल है सनी अपने फैंस को खूब एंटरटेन करने की कोशिशें करती रहती हैं। वे अपने फैंस के साथ चैट करने के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स भी देती हैं। इसके अलावा वे अपने शो लॉकडाउन विद सनी पर भी कई सेलेब्स के साथ बात चीत करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति के साथ एक प्रैंक किया जिसके चलते उनके हसबेंड काफी घबरा भी गए थे। अब वो प्रैंक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं।

दरअसल सनी लियोनी ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी कैसे टेप की मदद से अपनी उंगली पीछे की ओर चिपकाती हैं और लाल रंग के वॉटर कलर को केले के एक पीस पर गिराती हैं। जिसके बाद उन्हें ऐसा करते देखा जाता है जैसे उनकी उंगली चाकू से कट कर अलग हो गई हो। इसके बाद वे हाथ में चाकू पकड़ती हैं और चीखते हुए अपने पति डेनियल को आवाज लगाती हैं। वे मदद के लिए चिल्लाने लगती हैं और जब उनके पति डेनियल किचन में पहुंचते हैं, तो उनके होश उड़ जाते हैं और वो भी घबरा कर किचन में यहाँ से वहा भागने लगते है। हालांकि बाद में सनी जब फोन के तरफ इशारा करती है जब डेनियल को पता चल जाता है कि सनी उनके साथ प्रैंक कर रहीं थीं। जिसके बाद दोनों हसने लगते हैं।

यह भी पढ़े: ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने 40 पहले रचाई थी शादी, यहाँ देखें ऐसा था उनका वेडिंग कार्ड

बता दे, लॉकडाउन की वजह से सनी लियोनी भी पति और बच्चों के साथ अपने घर में कैद है। आम लोगों की तरह सनी भी जल्द से जल्द लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार कर रहीं हैं।

यह भी पढ़े: Lockdown Effect: लॉकडाउन के बीच अजय देवगन से पत्नी काजोल ने इस बात पर जताई नाराजगी, यहाँ जाने वजह

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: