सनी लियोनी हिंदी सुधारने के लिए एकता कपूर के इस सीरियल की ले रही हैं मदद, वीडियो में कमेंट्री करती आईं नजर

सनी लियोनी( Sunny Leone) फिल्म 'कोका कोला (Koka Kola) में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस जमकर तैयारियां कर रही हैं और अपनी हिंदी सुधारने के लिए ये सीरियल कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya) की मदद ले रही हैं।

सनी लियोनी एकता कपूर के सीरियल कुमकुम भाग्य की फऐन हैं(फोटो:इंस्टाग्राम)

सनी लियोनी( Sunny Leone) जल्द ही फिल्म कोका कोला (Koka Kola) में नजर आएंगी। इस हॉरर कॉमेडी मूवी में उनके साथ मंदाना करीमी (Mandana Karimi) भी दिखेंगी। इसमें सनी का देसी अंदाज नजर आएगा। वो इसमें उत्तर प्रदेश की एक स्थानीय लड़की का किरदार निभाती दिखेंगी। इसके लिए ये एक्ट्रेस अपनी हिंदी पर काम कर रही हैं। वो फिल्म के लिए एक्टिंग और हिंदी के लिए वर्कशॉप भी कर रही हैं। अपने इस वर्कशॉप के लिए ये एक्ट्रेस कुमकुम भाग्य जैसे सीरियल की मदद ले रही हैं।

हाल ही में सनी लियोनी ( Sunny Leone Video) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें ये एकता कपूर (Ekta Kapoor) का सीरियल कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya) देखती नजर आ रही हैं। इसमें एक्ट्रेस ने ग्रीन नाइट ड्रेस पहनी है और वो बैठकर बड़े ध्यान से ये सीरियल देख रही हैं और बीच-बीच में कमेंट्री करती भी नजर आ रही हैं। सनी ने सीरियल के साथ-साथ इसके सितारों की तारीफ करते हुए उनका शुक्रिया किया है। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में लिखते हुए कहा

एक्टिंग वर्कशॉप 101। मैं अपनी आने वाली फिल्म की तैयारी कैसे करूं। कुमकुम भाग्य सीरियल और सृति झा, शब्बीर आहलूवालिया का शुक्रिया। ये शो मेरा बेस्ट टाइम पास था। मैं सच में बिना कमेंट्री करे आपका शो देखती थी। गॉड ब्लेस।

देखिए ये वीडियो…

गौरतलब हो कि कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म के सेट से एक्ट्रेस ने एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें रात के अंधेरे में कोई गोली मारता हुआ नजर आया था। इस वीडियो को देखकर सनी के फैन काफी डर गए थे। लेकिन सनी लियोनी ने इस वीडियो के साथ ये बता दिया था कि सब कुछ ठीक है। बताते चलें कि फिल्म कोका कोला को डायरेक्टर प्रकाश टेटीकेनी निर्देशित करेंगे। महेंद्र धारीवाल, परमादीप सिंह सांधू और चिराग धारीवाल इसके निर्माता होंगे। इसमें मंदाना करीमी का नेगेटिव किरदार देखने मिल सकता है। इस एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में फिल्म और सनी लियोनी के साथ स्क्रीनस्पेस शेयर करने पर खुशी जताई थी।

जानिए सनी लियोनी ने कब किया था अपना पहला किस…

वीडियो में देखिए सनी लियोनी की चौंकाने वाली बातें…

 

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।