Jhootha Kahin Ka Movie: फिल्म के गाने का टीजर हुआ आउट, हनी सिंह के इस गाने में नजर आएंगी सनी लियोनी

फिल्म झूठा कहीं (Jhootha Kahin Ka) के गाने का टीजर आ चुका है। इसमें हनी सिंह (Honey Singh) का गाना फंक लव (Funk Love Teaser) को रिवाइव किया गया है और इसमें सनी लियोनी (Sunny Leone) नजर आ रही हैं। आप भी देखिए इस गाने का ये टीजर।

सनी लियोनी जल्द झूठा कहीं का के गाने में नजर आएंगी (फोटो:इंस्टाग्राम)

एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) लंबे वक्त बाद फिल्म झूठा कहीं (Jhootha Kahin Ka) का से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। इस फिल्म में, सनी सिंह (Sunny Singh), जिमी शेरगिल (Jimmy Sheirgill) और ओंकार कपूर (Omkar Kapoor) मुख्य किरदारों में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर कुछ वक्त पहले ही रिलीज हुआ था। फिल्म में फैमिली ड्रामा है, ढेर सारा झूठ है और इसमें कॉमेडी का तड़का भी लगाया गया है। इसके ट्रेलर के बाद अब इसके एक गाने का टीजर आ चुका है। इस टीजर में रैप किंग यो यो हनी सिंह का गाना फंक लव को रिवाइव किया गया है।

इस गाने ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया है। इसमें एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) अपनी अदाओं का जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगी। आपको बता दें कि इससे पहले भी सनी लियोनी हनी सिंह के साथ रागिनी एमएमएस 2 के गाने चार बोतल वोदका पर थिरक चुकी हैं। ये गाना जल्द ही रिलीज होगा। यो यो हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस गाने का टीजर शेयर किया है। इसमें सनी सिंह और ओंकार कपूर मछली पकड़ते और एक दूसरे से बाते करते नजर आ रहे हैं। तभी सनी सिंह के बोलते हैं कि उनके कांटे में मछली फंसी है और जब वो उसे बाहर निकालते हैं, दो दोनों उसे देखकर हैरान हो जाते हैं। इसके बाद सनी लियोनी एक जलपरी की तरह इसमें नजर आती हैं।

देखिए इस गाने का ये टीजर…

खबरों की मानें, तो ये गाना थाइलैंड में शूट हुआ है। गौरतलब हो कि 2018 यो यो हनी सिंह के लिए एक बेहतरीन साल रहा है जिसमें गायक ने दिल चोरी और छोटे छोटे पेग, दिस पार्टी इज ओवर नाउ, रंगतारी से ले कर शाहिद कपूरकियारा आडवाणी पर फिल्माया गया सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। हम उम्मीद करते हैं कि इस गाने के साथ एक बार फिर हनी सिंह अपने फैंस के दिलों पर अपना जादू बिखेरने में कामयाब रहे। बताते चलें कि ये फिल्म 19 जुलाई को रिलीज हो रही है। इससे पहले एक बार इस फिल्म की रिलीज डेट टाली जा चुकी है। पहले यह फिल्म इसी साल 15 मार्च को रिलीज की जानी थी। समीप कांग ने इस फिल्म निर्देशन किया है और सोहम रॉकस्टार्स और शांतकेतन एंटरटेनमेंट इसके निर्माता हैं।

हनी सिंह सहित इन 5 सिंगर्स ने आजमाया था एक्टिंग में हाथ, लेकिन नहीं जीत पाए ऑडियंस का दिल

देखिए इस फिल्म का ट्रेलर….

 

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।