Super 30 Song: फिल्म का दूसरा गाना ‘पैसा’ हुआ रिलीज, पंकज त्रिपाठी संग ठुमके लगाते दिखे ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म 'सुपर 30 (Super 30 Movie)' का दूसरा गाना 'पैसा (Super 30 Paisa Song)' आज रिलीज हो चुका है। इसमें ऋतिक रोशन और पंकज त्रिपाठी ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। आप भी देखिए इस फिल्म का ये बेहतरीन आइटम नंबर।

सुपर 30 का नया गाना 'पैसा' आज रिलीज हो चुका है(फोटो:यूट्यूब)

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म ‘सुपर 30 (Super 30 Movie)’ का दूसरा गाना ‘पैसा (Super 30 Paisa Song)’ आज रिलीज हो चुका है। फिल्म के इस आइटम गाने में पैसे की अहमियत बताई गई है। इसमें आपको पहली बार पकंज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की झलक भी देखने मिलेगी। कुर्ते पायजामे और सनग्लासेज में पंकज त्रिपाठी का दबंग लुक नजर आया है। वहीं , आनंद कुमार के किरदार में नजर आ रहे ऋतिक रोशन का इसमें मस्तीभरा और कूल अंदाज दिखा है।सुपर 30 के इस गाने को विशाल ददलानी ने गाया है और संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने इसे अपने खूबसूरत म्यूजिक से सजाया है।

वहीं, इसके गाने को अमित भट्टाचार्य ने लिखा है। इसमें आपको बीच-बीच में फिल्म के कई और भी सीन नजर आएंगे। फिल्म का ये ‘पैसा’ गाना एक रेग्युलर आइटम सॉन्ग की तरह है जिसमें वेब सीरीज में नजर आ चुकी करिश्मा शर्मा डांस करती दिख रही हैं और ऋतिक रोशन समेत दूसरे कलाकार उनके साथ थिरकते नजर रहे हैं। इस गाने को बेहतरीन तरीके से लिखा गया है और पैसे की अहमियत बताते हुए जिस मुद्दे पर ये गाना बताना चाहता है वो बखूबी बयां हो रहा है।

देखिए फिल्म का ये नया गाना…

गौरतलब हो कि ये फिल्म बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार की लाइफ पर बनी है। इसमें ऋतिक रोशन के साथ मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। इससे पहले मृणाल फिल्म ‘लव सोनिया’ में नजर आई थीं। कुछ वक्त पहले इस फिल्म का रोमांटिक ट्रैक ‘जगराफिया‘ रिलीज हुआ था। बताते चलें कि सुपर 30 फिल्म (Super 30 Movie Release Date) 12 जुलाई को रिलीज हो रही है। इसमें पंकज त्रिपाठी, विरेंद्र सक्सेना, मनोज वर्मा, अमित साध और आदित्य श्रीवास्तव भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

जानिए सुपर 30 के रोल के लिए ऋतिक रोशन को किसने चुना…

वीडियो में देखिए ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक की असली वजह…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।