BOX OFFICE CLASH: शाहिद कपूर की कबीर सिंह की वजह से नहीं कमा पाई ऋतिक रोशन की सुपर 30, पढ़ें डिटेल्स

इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म सुपर 30 (Super 30) रिलीज हुई है जिसने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है। इस फिल्म ने कल के दिन देशभर से 11.83 करोड़ रुपए कमाएं हैं।

सुपर 30 और कबीर सिंह फिल्म का पोस्टर (फोटो इंस्टाग्राम)

इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म सुपर 30 (Super 30) रिलीज हुई है जिसने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है। इस फिल्म ने कल के दिन देशभर से 11.83 करोड़ रुपए कमाएं हैं। एक तरह से इस कलेक्शन को ठीक ठाक माना जा रहा है। ऋतिक की फिल्म की कमाई शुक्रवार के दिन और भी बेहतर हो सकती थी अगर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की मूवी कबीर सिंह (Kabir Singh) रास्ते में नहीं आती। कबीर सिंह फिल्म रिलीज हुए आज 22 दिन चुके हैं लेकिन इस फिल्म की कमाई है कि रुकने का नाम ही ले रही।

आपको पता है कि कल यानि शुक्रवार के दिन शाहिद की फिल्म ने 2.54 का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर किया है। इस हिसाब से अब कबीर सिंह की फिल्म ने कुल 252.14 कमाई कर इस साल की सबसे बड़ी फिल्म होने का गर्व हासिल कर लिया है। अगर कबीर सिंह फिल्म रिलीज नहीं हुई होती तो शायद 2.54 करोड़ रुपए के आंकड़े ऋतिक की फिल्म की कमाई में जुड़ गए होते। जानकारी के मुताबिक़ एक बड़ी संख्या में दर्शक गए हुए थे ऋतिक की फिल्म सुपर 30 देखने के लिए लेकिन कबीर सिंह का पोस्टर देखकर कबीर सिंह ही देखने का मन बना लिया।

खैर, ऋतिक की फिल्म भी देखनी बेहद जरूरी है। क्योंकि ये फिल्म एक सत्य घटना पर आधारित है। अभिनेता ऋतिक रोशन की सुपर 30 मूवी की कहानी एक ऐसे दोणाचार्य की है जिन्होंने अर्जुन को नहीं बल्कि एकलव्य को काबिल बनाया। अभिनय के मामले में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) आनंद कुमार के कैरेक्टर में पूरी तरह ढले नजर आ रहे हैं। हालांकि, कहीं कहीं ऐसा लगा जैसे बिहारी टोन जबरन थोपने की कोशिश की जा रही है। मृणाल ठाकुर ने अपनी छोटी से भी भूमिका में बेहतर प्रदर्शन किया है। हमेशा की तरह पंकज त्रिपाठी ने सभी का दिल जीत लिया है। बाकी सारे किरदारों ने भी अपना 100% दिया है।

वीडियो में देखें कबीर सिंह फिल्म के एक्टर शाहिद कपूर के साथ हिंदी रश की 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।