सुशांत केस: श्रुति मोदी के वकील ने ‘ड्रग्स’ को लेकर किया चौंकाने वाला दावा!

सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी (Shruti Modi) के वकील अशोक सरावगी (Ashok Saraogi) ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। इसी के साथ ही वकील अशोक सरावगी ने सुशांत के परिवार भी कई आरोप लगाए हैं।

श्रुति मोदी की फोटो (तस्वीर: सोशल मीडिया)

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) सुसाइड केस की जांच अब और तेज हो गई है। इस मामले से जुड़े सभी लोगों से सीबीआई पूछताछ कर रही है। सुशांत की मौत को 78 दिन बीत चुके हैं। उनकी मौत के बाद से लगातार नए नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी (Shruti Modi) के वकील अशोक सरावगी (Ashok Saraogi) ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। इसी के साथ ही वकील अशोक सरावगी ने सुशांत के परिवार भी कई आरोप लगाए हैं।

श्रुति मोदी के वकील अशोक सरावगी ने अपने दावा में कहा है कि सुशांत ‘ड्रग्स’ का सेवन करते थे और उनके परिवार को इसके बारे में पूरी जानकारी थी। उन्होंने कहा कि सुशांत ने रिया चक्रवर्ती से मुलाकात के पहले भी ड्रग्स का सेवन किया था।

श्रुति मोदी की फोटो (तस्वीर: सोशल मीडिया)

इसी के साथ ही अशोक सरावगी ने आगे कहा कि सुशांत एक परिपक्व व्यक्ति थे और कोई भी उन्हें कुछ भी करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता था। वह रिया की लाइफ में आने से पहले भी ड्रग्स ले रहे थे। यहां तक ​​कि उनके परिवार को भी उनकी आदत के बारे में पता था।

अशोक सरावगी ने यह भी दावा किया है कि सुशांत के ड्राइवर सोहेल और कुक अशोक ही थे जो दिवंगत स्टार के लिए ड्रग्स लेते थे। अशोक सरावगी ने आगे बताया कि सुशांत के अपने पिता केके सिंह के साथ अच्छे संबंध नहीं थे। उन्होंने कहा कि सुशांत ने शायद ही अपने पिता से किसी भी बारे में बात की हो। इसके बाद भी सुशांत हर महीने अपने पिता को 25,000 रुपये तक भेजते थे।

सैम्यूअल मिरांडा ने सुशांत और रिया चक्रवर्ती को लेकर बताई ये बड़ी बात!

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.