सोशल मीडिया पर सुशांत की ये वीडियो हो रही है वायरल, जब एक्टर खुदको धोनी के किरदार के देखकर हुए थे एक्ससिटेड

Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद से देश में लोगों को बड़ा झटका लगा है। एक्टर ने निधन को अब लगभग 10 दिन हो चुके है। लेकिन अब तक उनका यू जाना लोगों को गवारा नहीं हो रहा है। फैंस सुशांत की पुरानी यादों के जरिए अपना दिल बहला रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

Sushant Singh Rajput: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद से देश में लोगों को बड़ा झटका लगा है। एक्टर ने निधन को अब लगभग 10 दिन हो चुके है। लेकिन अब तक उनका यू जाना लोगों को गवारा नहीं हो रहा है। फैंस सुशांत की पुरानी यादों के जरिए अपना दिल बहला रहे हैं। सुशांत के पुराने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रही हैं। इसी क्रम में सुशांत का एक पुराना वीडियो इंस्टाग्राम पर रीसर्फेस हुआ है जिसमें सुशांत टीवी पर खुद को धोनी के अवतार में देख रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत के इस वीडियो को फैन्स खूब शेयर कर रहे हैं। वीडियो में सुशांत पेन और कॉपी लेकर बैठे हुए हैं और उनके सामने फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी (M.S Dhoni The Untold Story) चल रही है। सुशांत बहुत ध्यान से ये फिल्म देख रहे हैं और हर एक सीन पर उनकी पैनी नजर है। सुशांत बीच-बीच में कुछ चीजें फिल्म देखकर नोट करते जा रहे हैं।

वीडियो में देखा गया है कि कुछ देर बाद वो मोमेंट आता है जब सुशांत कैमरा की तरफ देखते हैं और स्क्रीन की तरफ इशारा करके बढ़िया का इशारा करते हैं। इसके बाद फिल्म में हो रहे धोनी के चीयर के साथ खुद भी चीयर करने गलते हैं। सुशांत सिंह रापजूत का ये वीडियो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। मालूम हो कि इस फिल्म के लिए सुशांत ने कड़ी मेहनत की थी और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। फिल्म के गानों ने भी लोगो के दिलों पर अपना छाप छोड़ दिया है।

ब्लॉकबस्टर हिट रही थी फिल्म

बता दें कि एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था और 104 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 216 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फिल्म में अनुपम खेर ने महेंद्र सिंह धोनी के पिता का किरदार निभाया था और कियारा आडवाणी, दिशा पाटनी, भूमिका चावला ने अन्य अहम किरदार निभाए थे। फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी। सुशांत ने धोनी के किरदार को बखूब निभाया था।

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की बात सामने आई थी। पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के क्लोज दोस्तों से इस मामले की पूछताछ कर रही है। सुशांत के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया फैंस सुशांत के सपोर्ट में विरोध करते नजर आ रहे है। कई सेलेब्स और फैंस ने सुशांत के सुसाइड के लिए नेपोटिज्म, बॉलीवुड गैंग्स की बुलिंग को जिम्मेदार ठहराया है।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: