सुशांत सिंह राजपूत की याद में उनके दोस्त महेश शेट्टी ने लिखा इमोशनल नोट, लिखा-‘उसकी आंखों में सपने के साथ…’

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के देहांत से सभी सदमे में है। खासकर उनके करीबी लोगों को उनके जाने का दुःख ज्यादा पहुंचा है। सुशांत के सबसे अच्छे दोस्त महेश शेट्टी (Mahesh Shetty) को उनकी याद सता रही है।

सुशांत सिंह राजपूत और महेश शेट्टी की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के देहांत से पूरी दुनिया सदमे में है। खासकर उनके करीबी लोगों को उनके जाने का दुःख ज्यादा पहुंचा है। महेश शेट्टी (Mahesh Shetty) को सुशांत की याद सता रही है। सुशांत की याद में महेश ने इंस्टाग्राम पर भवूक भरा पोस्ट शेयर किया है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने उस पोस्ट में लिखा है, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यह सब तुम्हारे लिए लिखूंगा भाई। कभी उम्मीद नहीं थी कि तुम इतनी जल्दी चले जाओगे। मैं हमेशा तुम्हें विरासत के तौर पर अपने दिल में रखूंगा और इसे बेकार नहीं जाने दूंगा।”

महेश शेट्टी ने आगे लिखा है, “कभी- कभी जीवन में, आप किसी से मिलते हैं और एक संबंध महसूस करते हैं जैसे कि आप उसे अपनी पूरी जिंदगी से जानते हैं। आपको एहसास होता है कि आपको भाई बनने के लिए उसी गर्भ से पैदा नहीं होना है।”

महेश ने यह भी लिखा, “उसकी आंखों में सपने के साथ जीवन से भरा था। जो भी उससे प्यार करता था, वह हमेशा मेरे परिवार का हिस्सा बन जाता है और वह हमेशा उसी तरह रहेगा।”

बात दें, सुशांत ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की है। 15 जून को उनका अंतिम संस्कार मुंबई के वीले पार्ले में हुआ। उनका अस्थि विसर्जन गंगा नदी में किया गया। बताया जा रहा है कि उनका श्राद्धक्रम पटना में होगा।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: