Sushant Singh Rajput Demise: सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस को नौकर ने दी थीं जानकारी, रिपोर्ट

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने आज अपने बांद्रा घर में आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार सुशांत सिंह के घर में काम करने वाले एक शख्स ने पुलिस को फोन कर के इसकी जानकारी दी।

सुशांत सिंह राजपूत (फोटो साभार- मानव/विरल)

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने आज अपने बांद्रा घर में आत्महत्या कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार सुशांत सिंह के घर में काम करने वाले एक शख्स ने पुलिस को फोन कर के इसकी जानकारी दी।

सुशांत ने टीवी शो से ‘किस देश में है मेरा दिल’ अपने करियर कि शुरुवात की थी, उसके बाद  उन्होंने एकता कपूर के धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ में काम किया जिससे उनको पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी काम किया।

सुशांत ने ‘काय पो छे!’ में मुख्य अभिनेता थे और उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई थी। इसके बाद सुशांत ‘शुद्ध देसी रोमांस’ में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में भी उनका किरदार निभाया था।

21 जनवरी 1986 को जन्मे सुशांत ने एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ और छिछोरे जैसी फिल्मों में काम किया है।