मुंबई पहुंचे पटना SP सिटी को BMC ने किया क्वारनटीन, सुशांत की बहन ने जताई नाराजगी, बताया शर्मनाक

जब से Sushant Suicide Case में बिहार पुलिस ने छानबीन तेज की है तो मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के टकराव की खबरें भी जोरों पर हैं।

सुशांत सिंह राजपूत और उनकी बहन की फोटो

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में आए दिन कोई न कोई बड़ा बयान सुनने को मिल रहा है। वहीं जब से इस केस में बिहार पुलिस ने छानबीन तेज की है तो मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के टकराव की खबरें भी जोरों पर हैं। वहीं हाल ही में मामले की जांच को बिहार से मुंबई पहुंचे पटना के एसपी सिटी विनय तिवारी को बीएमसी के अधिकारियों ने 14 दिनों के लिए क्वारनटीन कर दिया है। जिसके बाद मामला और भी गरमा गया। मुंबई पुलिस का ये रवैया देख सुशांत की बहन ने नाराजगी जताई है।

पटना के एसपी सिटी विनय तिवारी के साथ किये गए बर्ताव पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने ट्वीट करके कहा कि 2 अगस्त को आईपीएस विनय तिवारी ऑफिशियल ड्यूटी पर पटना से मुंबई पहुंचे। लेकिन रविवार रात 11 बजे बीएमसी अधिकारियों ने जबरन उन्हें क्वारनटीन कर दिया। उन्हें अनुरोध के बावजूद आईपीएस मेस में आवास उपलब्ध नहीं कराया गया। वो गोरेगांव के एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे।

इस पूरे मामले पर सुशांत की बहन श्वेता नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा “क्या? क्या ये वाकई सच है? आखिर कैसे एक अफसर जिसे ड्यूटी के लिए भेजा गया है उसे 14 दिनों के लिए क्वारनटीन किया जा सकता है? जस्टिस फॉर सुशांत। श्वेता ने इस वाकये को शर्मनाक बताया है।

बता दें बिहार पुलिस लगातार ये आरोप लगा रही है कि सुशांत सुसाइड केस में महाराष्ट्र पुलिस किसी तरह का कोई सहयोग नहीं कर रही है। वहीं अब पटना के एसपी सिटी विनय तिवारी के साथ किये गए व्यवहार ने मुंबई पुलिस पर एयर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

रक्षाबंधन पर सुशांत की बहन का इमोशनल नोट, कहा- 35 साल में पहली बार वो कलाई नहीं…

हिंदी रश का ताजा वीडियो यहां देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.